logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • मूर्खों का नेता, मानसिक रोग...अचानक राहुल गांधी पर इतने हमलावर क्यों हो गए पीएम मोदी?

मूर्खों का नेता, मानसिक रोग...अचानक राहुल गांधी पर इतने हमलावर क्यों हो गए पीएम मोदी?.

 
  • Amit Shukla
  • 15 Nov 2023
  • 1052
image  

 

 

नई दिल्‍ली: देश में चुनावी माहौल है। एक-दूसरे पर नेताओं के हमले तीखे और तेज हो गए हैं। सबसे कड़ी टक्‍कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने लगी हैं। इसके साथ सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। जनसभाओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियां हैं। तो, पीएम मोदी भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। चुनाव की तारीख करीब आने के साथ प्रधानमंत्री अचानक राहुल गांधी पर ज्‍यादा हमलावर हो गए हैं। मंगलवार को मध्‍य प्रदेश के बैतूल में चुनावी रैली के दौरान पीएम की स्‍पीच से इसे समझना ज्‍यादा मुश्किल नहीं है। इस दौरान उन्‍होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि 'मूर्खों के सरदार' को देश की उपब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी है। यह समझना बहुत मुश्किल नहीं है कि उनका इशारा किस ओर था।


मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। फिर राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान है। मतदान की तारीखें नजदीक आने के साथ एक-दूसरे पर हमले भी बढ़ गए हैं। वैसे, सिलसिला यहीं खत्‍म नहीं होने वाला है। 3 दिसंबर को पांच राज्‍यों में चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी जोर पकड़ेगी। जैसे-जैसे चुनाव करीब आएंगे दोबारा हमलों की तासीर बढ़ती जाएगी।

व‍िपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा हैं राहुल गांधी

विपक्ष की ओर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। वह लगातार पीएम और केंद्र सरकार की नीतियों पर हमलावर रहते हैं। पीएम के पास राहुल को जवाब देने के लिए चुनावी रैलियां सबसे मुफीद मंच होते हैं। अब जब चुनाव की घड़ी उलटी चलने लगी है तो पीएम ने भी हमले में पूरी ताकत झोंक दी है। मध्य प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में पीएम जनसभाएं करने पहुंच रहे हैं। बैतूल में ऐसी ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए पिछले दिनों राहुल गांधी के एक बयान पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि कल कांग्रेस के एक 'महाज्ञानी' कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है। अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो। कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है। जबकि, सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है।

"कल कांग्रेस के एक 'महाज्ञानी' कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है। अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो। कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी"

प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर क‍िए हमले

राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं के दांवों की पोल खुलती जा रही है। आज हमें पूरे एमपी से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव मध्य प्रदेश के विकास को डबल इंजन की रफ्तार देने के लिए है। नौजवानों, महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर देने के लिए है। कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार के पंजे को मध्य प्रदेश से दूर रखने के लिए है। कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते। मोदी की गारंटी का मतलब है, गारंटी पूरी होने की गारंटी।

पीएम ने कांग्रेस पर आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप भी लगाया। वह बोले कि कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी समाज के वोट बटोरे। लेकिन, सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल, स्कूल जैसी सुविधाओं से आदिवासियों को कांग्रेस ने हमेशा दूर रखा। कांग्रेस जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती। पिछली बार कर्जमाफी का वादा सरकार बनने के डेढ़ साल बाद तक ये लोग पूरा नहीं कर पाए। दूसरी तरफ भाजपा है जो जितना वादा करती है, उससे भी ज्यादा करने का प्रयास करती है।

सरकार की उपलब्‍धियां भी ग‍िनाईं

बीजेपी की पहल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे दिल में आदिवासियों के लिए जगह है। इसलिए जब मौका आया तो भाजपा ने आपके गौरव को मान दिया। आपकी भावनाओं को समझा। इसलिए एक आदिवासी गांव में पैदा हुई बेटी, गरीब परिवार में पैदा हुई बेटी द्रौपदी मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति हैं। देश का नेतृत्व कर रही हैं। बीजेपी सरकार देशभर में आदिवासी संस्कृति, आदिवासी सेनानियों के भव्य स्मारक बना रही है। कांग्रेस ने कभी आदिवासी वीरों को याद नहीं किया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासी समाज के विकास के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की एक बहुत महत्वपूर्ण योजना भी केंद्र सरकार शुरू करने जा रही है।

पार्टी के संकल्प पत्र को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश बीजेपी ने हर क्षेत्र, हर वर्ग के लिए शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। यह संकल्प पत्र मध्य प्रदेश के लोगों का विकास पत्र है। हर आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक में एकलव्य आवासीय विद्यालय, हर आदिवासी जिले में एक मेडिकल कॉलेज, लाडली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ पक्के आवास, किसानों के धान और गेहूं की एमएसपी के लिए भी बीजेपी की गारंटी की चारों तरफ वाहवाही हो रही है। कांग्रेस पर प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि हार तय देख कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया है। उन्‍होंने अपील की कि एमपी के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को कांग्रेस की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। वे ईमानदारी से काम करते रहें।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाएगी 'ट्रेंचलेस' तकनीक, जानिए क्या है ये?
Next Post
सुब्रत रॉय के निधन के बाद सहारा के लाखों निवेशकों का क्या होगा, क्या उन्हें उनका पैसा वापस मिलेगा या डूब जाएगा? जानिए हर सवाल का जवाब
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.