logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • अखिलेश यादव को बताया गया 'भावी प्रधानमंत्री', SP दफ्तर के बाहर लगा बैनर बना सियासी चर्चा का विषय

अखिलेश यादव को बताया गया 'भावी प्रधानमंत्री', SP दफ्तर के बाहर लगा बैनर बना सियासी चर्चा का विषय.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 23 Oct 2023
  • 1132
image  

 

 

लखनऊ: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के साथ हाल में सतह पर आयी तल्खी के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के दफ्तर के बाहर, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को देश का 'भावी प्रधानमंत्री' बताने वाला एक बैनर चर्चा का विषय बन गया। राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर एक बैनर लगाया गया है, जिसमें 'देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं' लिखा है। हालांकि अखिलेश की आधिकारिक जन्मतिथि एक जुलाई है।


बैनर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ-साथ पार्टी प्रदेश प्रवक्ता फखरुल हसन 'चांद' की भी तस्वीर लगी है। हसन ने इससे पहले जुलाई में सपा प्रमुख के जन्मदिन पर भी पार्टी के दफ्तर के बाहर ऐसा ही बैनर लगवाया था। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच हाल में उपजी तल्खी के बाद सपा दफ्तर के बाहर लगा यह बैनर चर्चा का विषय बन गया है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने इस बैनर के बारे में पूछे जाने पर से कहा, 'यह तो कार्यकर्ताओं की भावना है। इसमें और क्या कहा जा सकता है?' यह पूछे जाने पर कि क्या अखिलेश यादव अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, चौधरी ने कहा, 'नहीं, पार्टी ने तो ऐसा कभी नहीं कहा।' हसन ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की आकांक्षा थी कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव देश के प्रधानमंत्री बनें। ‘अब यही उम्मीद है कि अखिलेश यादव उस सपने को पूरा करेंगे।’

उन्होंने कहा कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ सपा के दम पर ही हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को बड़ा दिल दिखाते हुए सपा प्रमुख को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाना चाहिए। वैसे, सपा के अंदर अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने की मांग पहले भी उठ चुकी है। इसी साल अप्रैल में लखनऊ-मध्य सीट से सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने भी यादव को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की थी।

 

 
Share
Previous Post
तंत्र क्रिया से ठीक करने के लिए महिला को प्रताड़ित किया, मौत के बाद तांत्रिक भागा, दुर्गंध आने पर परिजनों ने बुलाई पुलिस
Next Post
कोली, पंढेर की बढ़ेंगी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट में पीड़ितों का केस लड़ेगा डीडी आरडब्ल्यूए, ट्विन को कराया था ध्वस्तटावर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.