logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • दशहरे पर छींटे पड़ने के आसार, भीग गया रावण तो दहन में होगी दिक्कत, ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी

दशहरे पर छींटे पड़ने के आसार, भीग गया रावण तो दहन में होगी दिक्कत, ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी.

 
  • Shubham Parasar
  • 24 Oct 2023
  • 1209
image  

 

 

देहरादून: राज्य के कुछ इलाकों में मंगलवार को बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को काफी ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं, दशहरा के दिन बारिश होने से रावण दहन कार्यक्रम में बाधा पड़ने की भी आशंका जताई जा रही है। रावण का पुतला भींगने की स्थिति में दहन में दिक्कत आने की बात कही जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 24 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में दशहरे के दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। दशहरे के दिन बारिश की का पूर्वानुमान जारी होने से रावण दहन करने वाले भी चिंता में पड़ गए हैं। पिछले वर्षों में देखा जाए तो साल 2022 में दशहरा पर्व के दिन पूरे प्रदेश भर में बारिश हुई थी। इसके चलते रावण दहन के लिए आयोजकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रावण दहन के लिए इंतजार करने के साथ आयोजन स्थल पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी।

केदारनाथ धाम में सोमवार को जमकर हिमपात हुआ है। केदारनाथ में बर्फवारी और शीत लहर के कारण पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, बद्रीनाथ धाम की चोटियों समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। आसपास के निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के कारण निचले जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने के आसार हैं। यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

यमुनोत्री धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं इस मनमोहक दृश्य का लुत्फ उठा रहे हैं। यमुनोत्री धाम से तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया है कि धाम में बर्फबारी के साथ ही ओले भी पड़ रहें हैं। दोपहर बाद रोजाना बारिश बर्फबारी से तापमान में गिरावट जारी है। दूसरी तरफ बर्फबारी के बाद प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के प्राकृतिक सौंदर्य में निखार आ गया है। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 11 अक्तूबर को बंद हो गए थे। कपाट बंद होने के बाद निरीक्षण के लिए श्री गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की तीन सदस्यीय टीम हेमकुंड साहिब पहुंची।

गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस वक्त यहां चार इंच तक बर्फ जम गई है, यहां चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद गोविंदघाट से किसी भी आम व्यक्ति को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। उधर जौनसार बावर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार देर शाम भारी ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की नगदी फसलों को नुकसान होने के साथ ही कड़ाके की सर्दी भी शुरू हो गई है। क्षेत्र में नगदी फसलों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान के कारण किसान भी मायूस हो गए हैं।

जौनसार बावर क्षेत्र में मटर, बीन्स, फूलगोभी, शिमला मिर्च, मटर और टमाटर की नगदी फसलों के साथ ही धान की फसल भी तैयार है, लेकिन सोमवार को हुई ओलावृष्टि के कारण सारी फसल बर्बाद हो गई है। कुनैन क्षेत्र के प्रधान अजीत राणा का कहना है कि कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टि से काफी नुकसान पहुंचा था लेकिन अब दोबारा ओलावृष्टि हुई है जिससे खेतों में बची हुई फसले भी बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार अनियमित मानसून से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों को बीज और खाद के दाम के बराबर भी आमदनी नहीं हुई है। नुकसान के कारण अब उनके सामने बैंक का ऋण चुकाने की भी समस्या पैदा हो गई है।

 

 
Share
Previous Post
आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों की जीप पिथौरागढ़ में काली नदी में गिरी, 6 श्रद्धालुओं की मौत
Next Post
जल्द करें बद्रीनाथ धाम के दर्शन, नवंबर में इस तारीख से बंद होंगे कपाट
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.