logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • 400 घंटे बाद सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकाला गया, देखकर रोने लगे लोग

400 घंटे बाद सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकाला गया, देखकर रोने लगे लोग.

 
  • Vivek Mishra
  • 28 Nov 2023
  • 1057
image  

 

 

देहरादून: उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में आज 17वें दिन बड़ी सफलता टीम को मिली है। 400 घंटे के बाद मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे मजदूरों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। करीब पौने नौ बजे तक सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सुरंग से बाहर आए सभी मजदूरों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहले माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने मजदूरों से काफी देर तक बात कर उनका हालचाल जाना। मेडिकल चेकअप के बाद सभी मजदूरों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सभी मजदूर स्वस्थ हैं। सुरंग के बाहर मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जवान और वहां मौजूद लोगों को मिठाई बांटी।

वहीं, इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, जिसमें बताया कि सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। पाइप पुशिंग का कार्य मलबे के आर-पार हो चुका है। अब श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

https://x.com/ANI/status/1729509461453086867?s=20

दीपावली यानी 12 नवंबर को उत्तरकाशी के निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में काम करने वाले 41 मजदूर फंस गए थे। 17 दिनों से रेस्क्यू अभियान चल रहा था। मंगलवार को ये अभियान पूरा हुआ। इस दौरान ऑगर मशीन में कई बार खराबी आई, जिसे ठीक करके कई बार काम शुरू हुआ, लेकिन आखिर में ऑगर मशीन की ब्लेड खराब हो गईं, जिसके बाद रैट माइनर्स को लगाया है। मंगलवार रात को मजदूरों को निकालने का सिलसिला जारी हुआ।

“मुझे बेहद खुशी है कि सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। पीएमओ के नेतृत्व में सभी एजेंसियों ने दिन-रात काम किया है। मैं उन श्रमिकों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं जिन्होंने बचा लिया गया है। मैं उन कर्मियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बचाव अभियान में मदद की है ।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी"


सुरंग से सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकाले जाने पर योगी ने धामी को बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चलाए गए बचाव कार्यों की सफलता पर मंगलवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तराखण्ड स्थित सिल्क्यारा टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता पर सभी को बधाई एवं उत्तराखण्ड सरकार का अभिनंदन! श्रमिक भाइयों की प्राण रक्षा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद! सिलक्यारा सुरंग में पिछले 17 दिन से फंसे सभी श्रमिकों को बाहर निकाला जा चुका है। चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था, जिससे उसमें 41 श्रमिक फंस गए थे।
                               

 

 
Share
Previous Post
डॉ. अम्बेडकर को संविधान का निर्माता क्यों कहा जाता है? बाबा साहेब की ये कहानी अनसुनी सी रह गई
Next Post
41 परिवारों ने आज मनाई दिवाली, मलबा काटने में मशीनें फेल, मिशन कैसे हुआ सफल?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.

    • 16 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.