logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • छोटे और संकरे पाइपों में बैठकर बनाया रास्ता,रैट माइनर्स हैं ,टनल रेस्‍क्‍यू म‍िशन के 'असली हीरो'

छोटे और संकरे पाइपों में बैठकर बनाया रास्ता,रैट माइनर्स हैं ,टनल रेस्‍क्‍यू म‍िशन के 'असली हीरो' .

 
  • Deepak Verma
  • 28 Nov 2023
  • 1192
image  

 

 

नई दिल्ली: 'बंद जगह में घबराहट नहीं होती... हम लोग इससे कहीं छोटे और संकरे पाइपों में काम कर चुके हैं।' 800 मिलीमीटर के पाइप में घुसने से पहले प्रसाद लोदी का यह आत्‍मविश्‍वास सब जाहिर कर देता है। प्रसाद आला दर्ज के रैट माइनर हैं। वह और उनके जैसे 5 और माइनर्स अपनी जान दांव पर लगाकर उन 41 मजदूरों की जिंदगी बचाने में लगे रहे, जो 12 नवंबर से सिलक्‍यारा सुरंग में फंसे थे। इन रैट माइनर्स का ट्रैक रिकॉर्ड गजब है और यह बात साबित भी हो गई। प्रसाद बताते हैं कि वह तो 600mm के पाइप में बैठकर काम कर चुके हैं। उत्तरकाशी टनल रेस्‍क्‍यू में उनकी दिलेरी ने उम्मीदों को पंख दिए हैं। रेस्‍क्‍सू साइट पर उनकी एंट्री कुछ वैसे ही हुई, जैसे फिल्‍म में हीरो की होती है। सब मामला फंस जाने पर हीरो आता है और सब ठीक कर देता है। उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में इन माइनर्स की भूमिका किसी नायक सरीखी ही है। इनकी मेहनत रंग लाई! तमाम बड़े नामों के बीच इन्हें जरूर याद करिए। यही हैं, उत्तरकाशी टनल रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के 'असली हीरो।'

उत्तरकाशी: टनल रेस्‍क्‍यू मिशन के छह योद्धा

  • सुरंग में फंसे 41 वर्कर्स को बचाने के लिए रविवार को साइट पर छह 'रैट होल' माइनर्स की एंट्री हुई थी।
  • इन रैट माइनर्स को प्राइवेट कंपनी ट्रेंचलेस इंजिनियरिंग सर्विसेज की ओर से बुलाया गया था। ये दिल्‍ली समेत कई राज्यों में वाटर पाइपलाइन बिछाने के समय अपनी टनलिंग क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं।
  • उत्‍तरकाशी में इनके काम करने का तरीका 'रैट होल' माइनिंग से अलग था। इस काम के लिए केवल वही लोग बुलाए गए थे जो टनलिंग में माहिर हैं।
  • यहां पर 6 लोगों की यह टीम ड्रिल मशीनों के साथ पहुंची । इन्‍हीं की मदद से मलबे की खुदाई कर रास्ता बनाया गया।
  • 2 रैट माइनर्स पाइपलाइन में जाते हैं। एक आगे का रास्ता बनाताहै और दूसरा मलबे को ट्रॉली में भरता है।
  • बाहर खड़े चार लोग पाइप के अंदर से एक बार में 6-7 किलो मलबे वाली ट्रॉली को बाहर खींचते हैं।
  • अंदर के दो लोग जब थक जाते हैं तो बाहर से दो अंदर जाते हैं।

सफल होगी मेहनत, पूरी होंगी दुआएं

अंदर रैट माइनर्स रास्‍ता बना रहे थे, बाहर सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजन बाहर डेरा डाले थे। जिस तरह एक-एक दिन निकलता जा रहा था, वे सुबह-शाम उनकी सलामती की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। गंगा घाटी के भंडार स्यूं पट्टी, दसगी पट्टी, बिष्ट पट्टी, यमुना घाटी के मुगरसंती, बड़कोट पट्टी के आराध्य देव बाबा बौखनाग हैं। इसलिए टनल के ऊपरी हिस्से पर उनका अस्थायी मंदिर बनाया गया है।

 

 
Share
Previous Post
41 परिवारों ने आज मनाई दिवाली, मलबा काटने में मशीनें फेल, मिशन कैसे हुआ सफल?
Next Post
सीएम धामी ने किया ऐलान, सभी 41 मजदूरों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये, टनल के पास बनेगा मंदिर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.