logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • अस्पताल पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों को एक-एक लाख रुपये के चेक सौंपे और साथ में दिवाली मनाने का निमंत्रण दिया

अस्पताल पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों को एक-एक लाख रुपये के चेक सौंपे और साथ में दिवाली मनाने का निमंत्रण दिया.

 
  • Vivek Mishra
  • 30 Nov 2023
  • 907
image  

 

 

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती श्रमिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्हें एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए गए बचाव अभियान के अंतिम दौर में मलबे में पाइप डालने के लिए 'रैट माइनिंग तकनीक' से हाथ से खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगातार युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव अभियान के 17वें दिन मंगलवार रात सिल्क्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था।

एक-एक कर मजदूरों का जाना हाल

श्रमिकों को बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें सिल्क्यारा से 30 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ अस्पताल में बनाए गए 41 बिस्तरों के विशेष वार्ड में ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। हालांकि, सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। वार्ड में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी श्रमिकों से उनका हालचाल जाना और पीठ थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान कई श्रमिकों ने बिस्तर से उठकर उनका चरण स्पर्श किया और उनका आभार जताया। एक श्रमिक ने अपने मोबाइल फोन से मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

परिजनों से सीएम धामी ने की बात

मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के टनकपुर के रहने वाले श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी की मां से फोन पर बात की और कहा कि सभी श्रमिकों को कुशल बचाकर राज्य सरकार ने अपना वचन निभाया है। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र सुरक्षित है और हायर सेंटर में जांच करवाने के बाद उसे घर भेज दिया जाएगा। अस्पताल के बाहर आकर उन्होंने श्रमिकों के परिजनों से भी बात की और पूछा कि उन्हें भोजन आदि की कहीं कोई समस्या तो नहीं है।

मोदी का धामी ने जताया आभार

बाद में मीडिया से बातचीत में धामी ने कहा कि सभी लोग स्वस्थ और प्रसन्न हैं और वे उन्हें बाहर निकालने में प्रयास करने वाले लोगों और एजेंसियों का धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार बचाव अभियान पर विशेष ध्यान बना रहा और वह माता-पिता की तरह श्रमिकों की चिंता करते रहे, इसके लिए श्रमिकों ने उनका भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बचाव अभियान में दुनिया के सबसे अच्छे प्रयास किए गए ।

सीएम आवास पर दिवाली मनाने के लिए दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से मुलाकात के दौरान उन्हें एक-एक लाख की प्रोत्साहन राशि के चेक भी सौंपे। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे रहने के दौरान 16 दिनों तक उन्होंने हिम्मत बांधी रखी और साथ ही उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे लोगों का भी हौसला बढ़ाया और इसीलिए उन्हें प्रोत्साहन राशि दी गई है। धामी ने कहा कि सुरंग हादसे के चलते हम सब इस बार दिवाली नहीं मना पाए और अब सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकाले जाने के बाद दिवाली का जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने श्रमिकों के परिजनों को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में दिवाली मनाने के लिए आमंत्रण भी दिया।

दिवाली के दिन हुआ था हादसा

दिवाली यानी 12 नवंबर को चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही साढ़े चार किलोमीटर लंबी सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे के दूसरी ओर 41 श्रमिक फंस गए थे, जो युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव अभियान के बाद मंगलवार को सकुशल बाहर निकाले गए।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में 3 दिन शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में पाले से बढ़ेंगी दिक्कतें
Next Post
रैट माइनर्स 'योद्धाओं' ने सुरंग खोदने के लिए नहीं लिए पैसे, देखिए राजकुमार को बचाने वाले सुरेंद्र का जज्बा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.