logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • खड़गे पर है भरोसा, कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए हैं सबसे योग्य...सोनिया गांधी ने कही बड़ी बात

खड़गे पर है भरोसा, कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए हैं सबसे योग्य...सोनिया गांधी ने कही बड़ी बात.

 
  • Aditya Kumar
  • 30 Nov 2023
  • 1117
image  

 

 

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक मजबूत संगठनात्मक नेता के रूप में खरगे पर हमें विश्वास है और ‘भारत की आत्मा’ के लिए जारी लड़ाई में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए वह सबसे योग्य व्यक्ति हैं। उन्होंने खरगे पर लिखी गई पुस्तक ‘मल्लिकार्जुन खरगे: पॉलिटकल इंग्जेमेंट विथ कैम्पैशन, जस्टिस एंड इन्क्लूसिव डेवलपमेंट’ के विमोचन के मौके पर यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं और सिद्धांतों को नष्ट कर रही है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने वर्तमान अध्यक्ष खरगे के लंबे राजनीतिक जीवन और संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘आज वह एक महत्वपूर्ण मोड़ पर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। सत्ता में बैठे लोग संवैधानिक और संस्थागत मूल्यों से बेपरवाह हैं और उन सभी संस्थानों, व्यवस्थाओं और सिद्धांतों को नष्ट कर रहे हैं जिनके द्वारा भारत आजादी के बाद से फला-फूला है।’

जवाहर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने कहा, ‘एक मजबूत संगठनात्मक नेता के रूप में खरगे जी पर हमें विश्वास है। मल्लिकार्जुन खरगे भारत की आत्मा के लिए इस ऐतिहासिक लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे योग्य हैं। इसमें उन्हें मेरा और कांग्रेस पार्टी का दृढ़ समर्थन प्राप्त है।’ सोनिया गांधी ने कहा, ‘राजनीति में 50 साल एक लंबी अवधि होती है। खरगे जी अपने पूरे राजनीतिक जीवन में लगातार ऊंचाइयां छूते रहे। उन्होंने एक बार भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया। वह एक बार भी गरीबों के हित से दूर नहीं गए और एक बार भी राजनीतिक लड़ाई जीतने के लिए सम्मान और आचरण से समझौता नहीं किया।’

https://x.com/INCIndia/status/1729847172471152885?s=20

उन्होंने कहा, ‘इसीलिए, आज खरगे जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में मजबूती से खड़े हैं। उनका शानदार जीवन और कार्य उन मूल्यों का उदाहरण है जिन्हें आधुनिक भारत के संस्थापकों और शिल्पकारों ने अपनाया था... उन्होंने अपनी लंबी यात्रा में कई प्रतिकूल परिस्थतियों को पार किया है।’

जब देश आजाद हुआ था..

सोनिया ने कहा, ‘जब भारत आज़ाद हुआ तो हम दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक थे। साक्षरता 16 प्रतिशत थी 80 प्रतिशत से अधिक लोग गरीब थे और हमारे पास लगभग कोई औद्योगिक आधार नहीं था। लेकिन हम कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में भारी बाधाओं को पार करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े। ऐसा स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी के लंबे अनुभव, उसके बलिदान, उसकी विचारधारा और उसकी अदम्य भावना के कारण संभव हुआ।’ उन्होंने कहा कि यही वह पार्टी है जिसने खरगे जी को एक नेता रूप में तैयार किया है।

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख ने खरगे के बचपन में सांप्रदायिक हिंसा में उनके परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की घटना का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा, ‘छोटी सी उम्र में सांप्रदायिकता और भेदभाव का सामना करने के बावजूद उन्होंने जानबूझकर धर्मनिरपेक्ष और उदारवादी बनना चुना। गरीबी और भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने साहसपूर्वक सभी प्राणियों के प्रति करुणा को अपनाया।’

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा, शिक्षाविद सुखदेव थोराट और कई अन्य लोग मौजूद थे। येचुरी ने खरगे की तारीफ करते हुए कहा, ‘आप सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारी है कि आप हम सबसे बात करेंगे और इसे (इंडिया गठबंधन) आगे लेकर जाएं।’ मनोज झा ने कहा, ‘खरगे जी, जब राज्यसभा में खड़े होते हैं तो विपक्ष को ताकत मिलती है और आज विपक्ष को ताकत की बहुत जरूरत है।’

 

 
Share
Previous Post
वीपी सिंह :सामाजिक न्याय का वो नेता जो अपने ही लोगों के बीच बन गया खलनायक
Next Post
संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से, सरकार ने सूचीबद्ध किए 18 बिल, देखें पूरी लिस्ट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.