logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता से तनाव, नौसेना प्रमुख ने बताया ड्रैगन पर कैसे काबू पाया जाएगा?

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता से तनाव, नौसेना प्रमुख ने बताया ड्रैगन पर कैसे काबू पाया जाएगा?.

 
  • Amit Shukla
  • 02 Dec 2023
  • 1129
image  

 

 

नई दिल्ली: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की सैन्य आक्रामकता से टेंशन बढ़ी है। भारत ही नहीं, इसने दुनिया को चिंता में डाल रखा है। बढ़ती वैश्विक चिंताओं की पृष्ठभूमि में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा कि इस क्षेत्र में विवादों के नियंत्रण से बाहर होने और संघर्ष में बदलने की आशंका है। उन्होंने चार दिसंबर को नौसेना दिवस से पहले पत्रकार वार्ता में यह भी कहा कि भारत हिंद महासागर में चीनी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा है। सुरक्षा बल ने अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए निगरानी उपकरण, जहाज, विमान, पनडुब्बी और ड्रोन तैनात किए हैं।

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों का जिक्र करते हुए हरिकुमार ने कहा, ‘हम क्षेत्र में मौजूद अतिरिक्त-क्षेत्रीय ताकतों पर नजर रखने की कोशिश करते हैं ताकि हमें पता चल सके कि उनकी गतिविधियां क्या हैं और इरादे क्या हैं।’

उन्होंने कहा, ‘यही कारण है कि हम अपने निगरानी उपकरणों और जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों, यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) आदि को तैनात करते हैं। उन्हें क्षेत्र में निगरानी रखने के लिए नियमित रूप से तैनात किया जाता है ताकि हम वहां होने वाली सभी घटनाओं से अवगत रहें।’

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले देशों को क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हम जो देखते हैं - विवाद हैं। इन विवादों के नियंत्रण से बाहर होने या बढ़ने की आशंका है और फिर ये संघर्ष में बदल सकते हैं।’

एडमिरल कुमार ने कहा कि ‘वार्ता’ यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि ‘हम नियम-आधारित दृष्टिकोण के आधार पर महासागरों के इस्तेमाल के लिए काम करने के अलावा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखें।’

नौसेना प्रमुख ने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले देशों को स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत की दिशा में एकजुट होकर काम करना चाहिए क्योंकि कोई भी ताकत अकेले क्षेत्र में चुनौतियों से नहीं निपट सकती।

उन्होंने कहा कि महासागरों का इस्तेमाल किसी भी राष्ट्र की वैध आर्थिक आकांक्षाओं के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘चीन के पास आर्थिक गतिविधियों के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में मौजूद रहने का एक वैध कारण हो सकता है। लेकिन, हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय नौसैनिक शक्ति के रूप में, वहां क्या हो रहा है, इस पर नजर रखना जरूरी है।’

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि उनके बल का लक्ष्य 2035 तक 170 जहाजों वाली नौसेना बनने का है।

 

 
Share
Previous Post
अब दुनिया आयुर्वेद का उपहार लेने को तैयार हो रही है, सम्मेलन में नोबेल वैज्ञानिकों समेत 7500 प्रतिनिधि पहुंचे
Next Post
असहमति व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग विनाशकारी प्रभाव डाल सकता है, सीजेआई चंद्रचूड़ ने क्यों दी चेतावनी?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.