logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • रेस्क्यू ऑपरेशन में खर्च हुए करोड़ों रुपये, पैसा सिल्कयारा टनल बनाने वाली कंपनी देगी

रेस्क्यू ऑपरेशन में खर्च हुए करोड़ों रुपये, पैसा सिल्कयारा टनल बनाने वाली कंपनी देगी.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 02 Dec 2023
  • 1190
image  

 

 

देहरादून: उत्‍तरकाशी सुरंग में 17 दिन तक चले रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन का पूरा खर्च निर्माण करवा रही कंपनी उठाएगी। हैदराबाद की नवयुग इंजिनियरिंग कंपनी लिमिटेड को सिल्‍क्‍यारा-बारकोट सुरंग बनाने का टेंडर दिया गया है। राष्‍ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के निदेशक (प्रशासन और वित्‍त) अंशू मनीष खलको ने बताया हम जल्‍द ही रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में खर्च हुए पैसे का बिल निर्माण कंपनी को भेजेंगे।

मनीष खलको ने बताया कि 17 दिन तक चले बचाव अभियान में अनेकों एजेंसियों ने बगैर रुके काम किया। इस ऑपरेशन में करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। अभी तक खर्च हुए पैसे का टोटल हिसाब नहीं हो पाया है। सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय आगे से इस तरह के हादसों में जिम्‍मेदारी फिक्‍स करेगा। हालांकि मंत्रालय पहले ही सुरंग ढहने की जांच का आदेश दे चुका है। इस प्रोजेक्‍ट का ऑडिट भी किया जाएगा।

टनल में फंसे श्रमिकों को निकालना चुनौतीपूर्ण था: वीके सिंह

उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकलने तक मौके पर ही जमे रहे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह गाजियाबाद पहुंच चुके हैं। इस दौरान स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 41 श्रमिकों को सुरक्षित टनल से निकालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। जैसे-जैसे समय बीत रहा था, चिंता बढ़ने लगी थी, लेकिन वहां जुटी टीम के प्रयास और टनल में फंसे श्रमिकों की हिम्मत ने इस ऑपरेशन में सफलता प्राप्त करने में मदद की। इस ऑपरेशन में रेस्क्यू टीम के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री समेत पूरी उत्तराखंड सरकार और कई मंत्रालय के संयुक्त प्रयास शामिल रहे। इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि भारत किसी भी आपदा से निपटने में सक्षम हैं।

श्रमिकों के परिवारों से कैमरे के माध्यम से बात कराई जाती रही

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक बार तो समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। बाद में पूरे प्लान के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। छोटे से पाइप के सहारे टनल में फंसे श्रमिकों को खाने का सामान, पानी गर्म करने की रॉड, गर्म कपड़े और अन्य जरूरी सामान के साथ ऑक्सिजन की व्यवस्था की गई। श्रमिकों के परिवारों से कैमरे के माध्यम से बात कराई जाती रही, बल्कि बाहर मौजूद साथी श्रमिक भी उनका उत्साहवर्धन करते रहे। वीके सिंह ने बताया कि शुरुआत में टनल के बाहर एकत्र मलबे को हटाकर अंदर जाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब रास्ते में पहाड़ का मलबा आने लगा तो उत्तरकाशी के सिंचाई विभाग से मशीन मंगाकर कार्य शुरू किया गया। चूंकि मशीन की क्षमता कम होने पर वह सफल नहीं हुई तो नजफगढ़ से दूसरी मशीन मंगाकर ऑपरेशन शुरू किया गया। पहली मशीन फंस गई थी, इसके बाद वर्टिकल ड्रीलिंग और मैग्नीशियम मशीन के जरिए ड्रिल का प्रयास कराया गया, परंतु मैग्नीशियम मशीन का तापमान अधिक होने कारण टनल के नुकसान को बचाने के लिए उसे रोक दिया गया।

 

 

 
Share
Previous Post
सिल्कयारा टनल में 5 साल में 20 बार हो चुके हैं हादसे, पहली बार फंस गए 41 मजदूर
Next Post
पहाड़ों में तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंचा, झरने भी जमने लगे...उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.