logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • बीजेपी विधायक ने अधिकारी पर उठाया हाथ, समर्थक का चालान कटने पर भड़के बीजेपी विधायक, वीडियो वायरल

बीजेपी विधायक ने अधिकारी पर उठाया हाथ, समर्थक का चालान कटने पर भड़के बीजेपी विधायक, वीडियो वायरल.

 
  • Shubham Parasar
  • 04 Dec 2023
  • 1006
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी विधायक के वायरल वीडियो से सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी ने विधायक समर्थक का चालान काटा तो विधायक जी अपना आपा खो बैठे। मौके पर पहुंच कर अधिकारी को मारने के लिए हाथ उठा दिया। इतना ही नहीं विधायक अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। वायरल वीडियो में अपशब्दों का प्रयोग करते भी दिख रहे हैं। यह वायरल वीडियो अब सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सरकार से इस विधायक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। दरअसल, कोटद्वार की लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महंत दिलीप सिंह रावत का एक वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का पूरा मामला है।

वायरल वीडियो में विधायक दिलीप रावत एक अधिकारी को थप्पड़ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी की विधायक से झड़प भी हो गई। मामला कोटद्वार का है, जहां परिवहन विभाग के अधिकारी हरिश्चंद्र सती अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम ने भाजपा विधायक के समर्थन का चालान काट दिया। विधायक तक यह बात पहुंची तो वे गुस्से से तमतमाते हुए मौके पर ही पहुंच गए और अधिकारी को भला-बुरा कहते हुए मारने के लिए हाथ उठा दिया। इस दौरान अधिकारी से उनकी झड़प भी हो गई।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद विधायक रावत ने अपनी सफाई में कहा है कि परिवहन के अधिकारी लगातार लोगों को परेशान कर रहे हैं। यह अधिकारी अवैध वसूली कर रहा था जिसकी शिकायत उनको कई बार पहुंची। जिसके बाद भी मौके पर पहुंचे और उसे डांटा। इससे पहले भी इस अधिकारी की अवैध वसूली करने की शिकायत पाई गई थी जिस पर उसका ट्रांसफर कर दिया गया था लेकिन फिर ना जाने कौन से कारण से यह वापस यहां तैनाती पर आ गया।

विधायक का कहना है कि कोटद्वार में सिद्ध बली का मेला चल रहा है। यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। अधिकारी इन लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। विधायक का आरोप है कि लोगों की शिकायत थी कि अधिकारी उनसे अभद्रता कर रहा है। शिकायत पर जब मौके पर पहुंचे तो अधिकारी ने उनसे भी अभद्रता की। उधर इस वीडियो के वायरल होने पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा है कि भाजपा विधायक द्वारा सड़क परिवहन विभाग के अधिकारी को सरे आम धमकाने वाला वीडियो शर्मनाक है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का आचरण युवा पीढ़ी के लिए अनुसरणीय होता है लेकिन जब एक महंत ही इस तरह का व्यवहार करें तो युवा पीढ़ी को क्या संदेश देंगे। गरिमा का कहना है कि प्रदेश के मुखिया और भाजपा संगठन के मुखिया ने शुरुआती दौर में ही इन प्रकरणों को गंभीरता से लिया होता तो इस तरह की घटनाओं में इजाफा नहीं होता।

कांग्रेस ने कहा कि देहरादून में अंसल ग्रीन वैली में एक उद्योगपति के यहां एक मंत्री के इशारे पर पांच पार्षदों द्वारा हमला किया गया। वहीं शहरी विकास मंत्री ने ऋषिकेश में सरेआम एक व्यक्ति को पीट दिया गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था लेकिन भाजपा ने किसी भी स्तर पर इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया और ना ही कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही की।

 

 
Share
Previous Post
इंटर कॉलेजों में रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द
Next Post
एक और अंकिता भंडारी कांड! उत्तरकाशी के रिसॉर्ट में मिला महिला कर्मचारी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.