logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • तीन राज्यों में जादुई जीत से मजबूत हुए मोदी, अब क्या नेहरू के रिकॉर्ड की होगी बराबरी?

तीन राज्यों में जादुई जीत से मजबूत हुए मोदी, अब क्या नेहरू के रिकॉर्ड की होगी बराबरी?.

 
  • Akhilesh Singh
  • 04 Dec 2023
  • 958
image  

 

 

नई दिल्ली: एक अकेला कितनों पर भारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल राज्यसभा में यह पंक्ति कही थी। आज हिंदी हर्टलैंड ने इसका समर्थन कर दिया। रविवार को तीन राज्यों में भाजपा की जबर्दस्त जीत हुई। इन चुनावों में पीएम मोदी का चेहरा ही आगे था क्योंकि बीजेपी ने किसी भी प्रदेश में अपना कोई मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। भाजपा ने मध्य प्रदेश में नारा दिया- एमपी के मन में मोदी। लेकिन इसका असर एमपी से निकलकर अन्य राज्यों में भी हुआ। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी इसका टेम्प्लेट बन गया क्योंकि वह 'सामूहिक नेतृत्व' की रणनीति के साथ चला गया और निर्णायक साबित हुआ। परिणामों को 'मोदी की गारंटी' पर जनता के भरोसे के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस के घोषणापत्र में दी गई 'गारंटी' के मुकाबले में 'मोदी की गारंटी' पर मतदाताओं ने ज्यादा यकीन किया।

मोदी की गारंटी पर लट्टू हुई जनता

पीएम ने पहली बार भारत मंडपम के अनावरण के दौरान 'मोदी की गारंटी' का इस्तेमाल किया। राज्य विधानसभा के चुनावों के लिए टोन सेट करने के लिए बीजेपी नेताओं ने इस घोषणा को बार-बार दुहराया। जनता ने इसे हाथोंहाथ ले लिया। चुनाव परिणामों से साफ हो गया कि लोगों का मोदी पर विश्वास कायम है। मतदाता उन्हें भरोसे, आशा एवं विश्वसनीयता का प्रतीक मानते हैं। यह 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है क्योंकि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरा कार्यकाल पाकर जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करने जा रहे हैं।

मतदाताओं का आभार

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम दिखा रहे हैं कि भारत के लोगों का विश्वास केवल सुशासन और विकास की राजनीति में है और भाजपा में उनका विश्वास बरकरार है।' उन्होंने अपने पोस्ट में महिलाओं का विशेष उल्लेख करते हुए लिखा, 'माताओं, बहनों, बेटियों' और हमारे युवा मतदाताओं के रूप में भाजपा पर 'उनका प्यार, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने' के लिए आभार।' मोदी ने कहा कि देश एक विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'हमें न तो रुकना है और न ही थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज हमने मिलकर इस दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है।'

मोदी के चेहरे पर भरोसा कायम

पीएम ने एमपी में 14 रैलियों को संबोधित किया और युवा मतदाताओं तक पहुंच बनाई, उन्हें कांग्रेस शासन की विफलताओं की याद दिलाते हुए विकास पर दोगुना जोर दिया। भाजपा के अभियान का विषय 'एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी' को व्यापक स्वीकृति मिली। दूसरे राज्यों में भी पीएम ने जोरदार प्रचार किया और न सिर्फ राष्ट्रीय मुद्दों को छुआ, बल्कि राज्य विशिष्ट मुद्दों को भी शामिल किया। राजस्थान में उन्होंने 14 रैलियों को संबोधित किया और दो रोड शो किए और छत्तीसगढ़ में पांच रैलियों में बोले।

जाति सर्वेक्षण के कार्ड पर मोदी की चाल

कांग्रेस ने जाति सर्वेक्षण का कार्ड चला तो पीएम ने कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी जाति गरीब, युवा, महिलाएं और किसान हैं। इन समूहों के लिए किए गए उपायों ने भाजपा को फायदा पहुंचाया है। मोदी का महिला सशक्तीकरण योजनाओं पर ध्यान देने से महिलाएं मजबूत समर्थक बन गई हैं, जैसा कि राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में देखा गया, जहां उन्होंने भारी मतों से भाजपा को वोट दिया।

सनातन पर हमले से कांग्रेस को नुकसान?

भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होने वाला एक अन्य कारक विपक्षी गठबंधन में शामिल तमिलनाडु के सत्ताधारी दल डीएमके की तरफ से सनातन धर्म पर हमला और कांग्रेस की इस मामले पर चुप्पी थी। पीएम ने चुनावी भाषणों में यह मुद्दा उठाया और ऐसा लगता है कि इसने मतदाताओं के दिल को छू लिया। भले ही सनातन धर्म पर हमला हुआ, लेकिन सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अगुवा के रूप में मोदी ने देशभर में प्रशंसकों की बड़ी फौज बना ली है। राम मंदिर बनने से इसमें और वृद्धि होगी।

 

 

 
Share
Previous Post
पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं से कंपकंपी, मैदानों में धूप..उत्तराखंड में मौसम का अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.