logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • जोशीमठ की दरार या लापरवाही! औली रोपवे ठप, सड़कें बदहाल, कैसे आएं पर्यटक?

जोशीमठ की दरार या लापरवाही! औली रोपवे ठप, सड़कें बदहाल, कैसे आएं पर्यटक?.

 
  • Alok Bhadoria
  • 07 Dec 2023
  • 1072
image  

 

 

जोशीमठ: जोशीमठ दरारों के दर्द के साथ-साथ लापरवाही के जख्मों से होकर गुजर रहा है। जोशीमठ से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र और मिनी स्विट्ज़रलैंड कहे जाने वाले औली (Auli Ropeway Closed) को जोड़ने वाला रोपवे पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा हुआ है। जोशीमठ में पड़ी दरारों के बाद से रोप वे को बंद करना पड़ा था। जोशीमठ के मनोहर बाग वार्ड में दरारें पडने के कारण रोपवे के टावर के नीचे की जमीन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस कारण तभी से रोपवे बंद पड़ा हुआ है।

शरद ऋतु में दिसंबर महीने से ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली में अंग्रेजी नव वर्ष और क्रिसमस का त्यौहार मनाने वाले पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। परंतु इस वर्ष औली का मुख्य आकर्षण और सैलानियों की पहली पसंद रोपवे बंद पड़ा हुआ है।

नहीं हो रही एडवांस बुकिंग

रोपवे बंद होने के कारण पर्यटन व्यवसायियों को चिंता सता रही है कि औली पहुंचने वाली पर्यटकों की संख्या में कमी आ सकती है। दिसंबर महीना औली के लिए होने वाली ऑनलाइन बुकिंग का अंतिम चरण है, लेकिन इस वर्ष पर्यटक रोपवे का संचालन न होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग नहीं करवा रहे हैं। इसी वजह से ऑनलाइन बुकिंग में कमी आ रही है।

30 साल पहले शुरू हुआ था रोपवे का सफर

जोशीमठ से औली को जाने वाला यह रोपवे देश का सबसे लंबा रोपवे है। कुल 6000 फीट से 10,200 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने वाला देश के इस सबसे लंबे रोपवे का सफर आज से लगभग 30 वर्ष पूर्व सन 1994 के दशक में शुरू हुआ था। तब से लेकर यह सफर निर्बाध रूप से संचालित हो रहा था परंतु जोशीमठ में पड़ी दरारों के कारण इस रोमांस के सफर पर 5 जनवरी से ब्रेक लग गया है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक प्रदीप मंदरवाल के अनुसार नव वर्ष और क्रिसमस के त्योहार पर औली आने के लिए पर्यटक एडवांस बुकिंग तो करवा रहे हैं परंतु रोपवे बंद होने की खबर मिलते ही पर्यटक बुकिंग कैंसिल करवा दे रहे हैं। रोपवे बंद होने के कारण गढ़वाल मंडल विकास निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। साथ ही जोशीमठ के पर्यटन कारोबारियों पर इसका गहरा असर पड़ा है।
 

जीएमवीएन की सड़क खस्ता हाल

औली को जाने वाली लगभग आधा किलोमीटर की गढ़वाल मंडल विकास निगम की सड़क भी खस्ता हाल पड़ी हुई है जिस कारण औली पहुंचने वाले पर्यटकों को दिक्कत होना निश्चित है। यह सड़क पिछले 10 वर्षों से इसी प्रकार क्षतिग्रस्त है। दो विभागों के बीच हस्तांतरण की लड़ाई को लेकर यह सड़क नहीं बन सकी। बर्फबारी के दौर में यहां दुर्घटनाएं होने का खतरा मंडराता रहता है।

 

 

 
Share
Previous Post
देवप्रयाग में 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Next Post
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कल से, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन, धामी सरकार ने तैयार किया प्लान
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिनेश आर्य कौन हैं जिनको भाजपा ने उत्‍तराखंड में बनाया राज्‍यसभा प्रत्‍याशी, दलित चेहरे पर जताया भरोसा.

    • 05 Oct 2026
  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: नगरीय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, विधायक तिलक राज बेहड़ का बढ़ा कद, खूब रोये थे.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.