logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • बद्रीनाथ धाम में रावल स्‍त्री वेश में क्यों प्रवेश करते हैं? मंदिर के कपाट बंद

बद्रीनाथ धाम में रावल स्‍त्री वेश में क्यों प्रवेश करते हैं? मंदिर के कपाट बंद.

 
  • Abhishek Agrawal
  • 18 Nov 2023
  • 1490
image  

 

 

जोशीमठ/देहरादून: भगवान बद्री विशाल के कपाट बंद होने की प्रक्रिया अपने आप में महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ कई धार्मिक और पौराणिक रीति-रिवाजों से घिरी हुई है। नारायण के कपाट बंद होने से पहले विष्णु स्वरूप भगवान बद्री विशाल के बड़े भाई और नारायण के चल विग्रह उद्धव जी को भगवान बद्री विशाल के गर्भगृह से बाहर लाया जाता है।

भगवान नारायण के चल विग्रह उद्धव जी को गर्भगृह से बाहर लाने के पीछे का कारण यह है कि उद्धव भगवान बद्री विशाल के बड़े भाई होने के नाते मां लक्ष्मी के जेठ हैं। अगले 6 माह तक नारायण के बामांग में माता लक्ष्मी विराजमान रहेंगी। भगवान बद्री विशाल के कपाट बंद होने से पहले मंदिर के मुख्य पुजारी रावल स्त्री वेश धारण कर मां लक्ष्मी को नारायण के बामांग में विराजमान करेंगे और भगवान बद्री विशाल के चल विग्रह उद्धव 6 माह के लिए पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान बद्री मंदिर में विराजमान रहेंगे।

उल्टे पैर ही रावल मंदिर से निकलते हैं

मान्यता है कि माता लक्ष्मी को भगवान बद्री विशाल के गर्भगृह में विराजमान करने के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भावुक हो जाते हैं, इसलिए उन्हें मंदिर से बाहर तक उल्टे पैर ही लाया जाता है। मंदिर से बाहर आने के बाद भी रावल काफी समय तक गुमसुम रहते हैं। कपाट बंद होने के दौरान भगवान बद्री विशाल को माणा गांव की कुंवारी कन्याओं द्वारा निर्मित घृत कंबल ओढ़ाकर कपाट बंद किए जाते हैं। यह कंबल गाय के घी और कच्चे सूत से निर्मित होता है।

छह माह बाद भी जलता हुआ मिलता है दीपक

कपाट बंद होने के दौरान जिस अखंड दीपक को मंदिर के गर्भगृह में जलता हुआ छोड़ जाता है, वह दीपक 6 माह बाद कपाट खुलने के अवसर पर जलता हुआ मिलता है। मान्यता है कि 6 माह भगवान बद्री विशाल की पूजा देव ऋषि नारद करते हैं, क्योंकि भगवान बद्री विशाल की पूजा का अधिकार 6 माह नर और छह माह नारायण को है।

जोशीमठ में होती है पूजा

भगवान बद्री विशाल के कपाट बंद होने के बाद नारायण के चल विग्रह उद्धव अपने वाहन गरुड़ जी पर सवार होकर पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान मंदिर तक आते हैं, जबकि शंकराचार्य की पवित्र गद्दी और मुख्य पुजारी रावल जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर आते हैं। 6 माह तक शंकराचार्य की पवित्र गद्दी जोशीमठ में ही पूजित होती है।

स्वर्ण दंड नरसिंह मंदिर से फिर दी जाती है

जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर पहुंचने पर बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल जी के स्वर्ण दंड एवं पगड़ी सुरक्षित कर दी जाती है। इसके बाद जब फिर भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रारंभ होती है, तब रावल जी को यह स्वर्ण दंड और पगड़ी नरसिंह मंदिर से ही प्रदान की जाती है। नरसिंह मंदिर पहुंचकर बद्रीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल नरसिंह मंदिर और दुर्गा मंदिर में भोग लगने वाले अन्य चीजों का निरीक्षण करते हैं। इसके साथ ही मंदिर के पुजारी और हक हकूक धारी से इस भोग में किसी प्रकार की कमी न आने का वचन लेते हैं।

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तरकाशी टनल में फंसे हैं 40 नहीं 41 मजदूर, सातवें दिन सामने आई कंपनी की लापरवाही
Next Post
यूजीसी नेट दिसंबर 2023:विषयवार शेड्यूल जारी,यहां देखें डिटेल्स
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.