logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • सुरंग हादसे के रेस्क्यू पर पीएम मोदी की सीधी नजर, PMO के 5 वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

सुरंग हादसे के रेस्क्यू पर पीएम मोदी की सीधी नजर, PMO के 5 वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

 
  • Kunal Kataria
  • 20 Nov 2023
  • 1181
image  

 

 

देहरादूनः उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में सात दिन से फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए अब प्लान-सी की तैयारी है। इसके तहत सुरंग को ऊपर और बगल से काटकर अंदर फंसे लोगों को निकालने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए वर्टिकल ड्रिलिंग मशीनें मंगवाई गई हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि सुरंग से मजदूरों को बाहर निकालने के लिए हर संभव विकल्प पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विशेषज्ञों की टीमें यहां पर काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में लगातार इस पर काम चल रहा है। सभी भाइयों का जीवन बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए राज्य सरकार सभी एजेंसियों को हर संभव मदद देने को तैयार है।

धामी ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि मजदूरों को जल्द से जल्द बचाया जाए, क्योंकि हर गुजरते दिन के साथ उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी आ रहे हैं तो मैं उनके साथ वहां जाऊंगा। दरअसल, छह दिन तक एस्कवेटर के जरिए सुरंग के अंदर से मलबा निकालने की कोशिश हुई, लेकिन 24 मीटर तक मलबा निकालने के बाद काम तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के डिप्टी सेक्रेटरी मंगेश घिल्डियाल और अडवाइजर भास्कर खुलवे ने शनिवार सुबह घटनास्थल पहुंचकर NHAI, रेलवे और विदेशी एक्सपर्ट के साथ बैठक की।

इसमें रेस्क्यू के लिए टनल को ऊपर और किनारों से काटकर अंदर फंसे लोगों को निकालने की योजना बनी। इसके लिए पहाड़ के ऊपर मशीन ले जाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। मौके पर ऑस्ट्रेलियाई एक्सपर्ट भी पहुंच गए हैं। दूसरी ओर सात दिन बाद भी मजदूरों के न निकल पाने के कारण उनके परिवारीजनों ने प्रदर्शन किया। शनिवार देर रात तक मलबा खोदने का काम शुरू नहीं हो सका था। मजदूरों के सकुशल बाहर आने की कामना करते हुए विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा पूजा पाठ, हवन, यज्ञ और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।
 

यहां के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार को विभिन्न धार्मिक संगठनों के लोगों ने सुरंग में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए पूजा- पाठ किया और उसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए हवन किया। अष्टादश पुराण समिति के अध्यक्ष हरि सिंह राणा ने कहा कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के तमाम एजंसियों के प्रयास लगातार असफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां पर देवी-देवता निवास करते हैं इसलिए हम लोगों ने आज बाबा भोलेनाथ, मां शक्ति और उत्तराखंड में निवास करने वाले 33 करोड़ देवी देवताओं से प्रार्थना की है कि सुरंग से श्रमिक सुरक्षित बाहर आ जाएं। मंदिर में पूजा करने वालों में अष्टादश पुराण समिति के अलावा विश्वनाथ मंदिर के महंत जयेंद्र पुरी तथा अन्य संगठनों से जुड़े लोग शामिल थे।

 

 
Share
Previous Post
डीपफेक के मुद्दे ने पकड़ी तूल...नहीं चलेगी मनमानी,ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म के कतरे जाएंगे पर
Next Post
'हमें बचाने का काम कर भी रहे हो या झूठ बोल रहे हो', टूट रहा है सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों का सब्र
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    अंकिता भंडारी केस में 24 घंटे में गिरफ्तारी, 88 दिन में 500 पन्नों की चार्जशीट: ADG ने बताई SIT जांच से सजा तक की पूरी कहानी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    मसूरी जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम! रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड को जोड़ेगा नया 'एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर'.

    • 03 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.