logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • 'हमें बचाने का काम कर भी रहे हो या झूठ बोल रहे हो', टूट रहा है सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों का सब्र

'हमें बचाने का काम कर भी रहे हो या झूठ बोल रहे हो', टूट रहा है सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों का सब्र.

 
  • Vivek Mishra
  • 20 Nov 2023
  • 771
image  

 

 

देहरादून: उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए बाहर भले ही रणनीतियां बनाई जा रही हों, लेकिन टनल में फंसे श्रमिकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। वे अपने ही साथियों से पूछ रहे हैं कि तुम काम भी कर रहे हो या सिर्फ झूठ बोल रहे हो। वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सिल्क्यारा टनल पहुंचे और रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया।

एक-एक पल हो रहा भारी

टनल में श्रमिकों को फंसे हुए आज (रविवार) आठवां दिन हो गया है। उन्हें भले ही चना, बादाम आदि खाने के लिए दिया जा रहा हो, लेकिन वे भी यही कह रहे हैं कि सूखा खाना कब तक उन्हें बचाए रखेगा। टनल में फंसे श्रमिकों को जहां एक-एक पल भारी पड़ रहा है तो वहीं बाहर खड़े उनके परिजन भी बेहाल हो रहे हैं, लेकिन सुरंग के बाहर से हटने को तैयार नहीं हैं। बस एक ही बात कह रहे हैं कि वे अपनों को लेकर ही यहां से वापस जाएंगे। परिजनों का यहां तक कहना है कि कंपनी मजदूरों को नहीं, बल्कि सुरंग को बचाने में जुटी हुई है।

सुरंग के अंदर स्थिति अच्छी नहीं है

सुरंग में काम करने वाले लोडर ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार की अंदर फंसे मजदूरों से बात हुई। उनका कहना है कि सुरंग के भीतर की स्थिति अच्छी नहीं है। एक सप्ताह का समय हो गया है, लेकिन अंदर फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कोई खास काम नहीं हुआ है। उन्हें अपने साथियों को झूठ बोलना पड़ रहा है कि मशीन लगी हुई है और तुम्हें जल्द बाहर निकाल लिया जाएगा। बाहर से बराबर उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है, लेकिन अब उनके सब्र का बांध टूट रहा है।

मृत्युंजय का कहना है कि अंदर फंसे साथियों को भी हालात का अंदाजा है, इसलिए वे भी जानते हैं कि बाहर खड़े लोग कितना झूठ बोल सकते हैं। उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने मीडिया को बताया है कि अब ड्रिलिंग के पांच साइट पर काम होगा। सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए अब पहाड़ के ऊपर और साइड से ड्रिलिंग होगी। वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए चार स्थानों की पहचान की गई है। वहां तक पहुंचने के लिए अस्थायी रास्ता बना दिया गया है।

पहाड़ी के ऊपर पहुंची पोकलैंट मशीन

नए सिरे से रेस्क्यू कार्य शुरू किए जाने के बावजूद हालात को देखते हुए अभी 4 से 5 दिन का समय और लग सकता है। हालांकि, ड्रिलिंग के लिए अस्थायी मार्ग तैयार कर लिया गया है। इसके बाद एक पोकलैंड मशीन को ऊपर पहुंचाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड के निदेशक अंशु मनीष खलखो का कहना है कि ऊपर से ड्रिलिंग के लिए वैज्ञानिक सर्वे के तहत लगभग 103 मीटर चौड़ाई वाले क्षेत्र से ड्रिलिंग की जाएगी।
 

दोनों साइडों से होगा ड्रिलिंग का काम

टनल के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग के साथ साइड से भी ड्रिलिंग करने की योजना है। इसमें ऊपर से 103 मीटर की चौड़ाई और साइड से ड्रिलिंग के लिए 177 मीटर की दूरी मिली है। ऊपर से ड्रिल कर मजदूर तक खाना और पानी पहुंचाया जाएगा, जबकि साइड से ड्रिलिंग कर उन्हें बाहर निकालने के लिए रास्ता बनाया जाएगा।

शुक्रवार को ऑगर मशीन को बंद कर दिया गया था

विशेषज्ञों ने जहां वर्टिकल सुरंग बनाकर मजदूरों को बाहर निकालने का विकल्प सुझाया है तो वहीं दूसरी ओर पुरानी ऑगर मशीन को भी चलाने की तैयारी चल रही है। बीते शुक्रवार को मशीन में कंपन आने के कारण उसे बंद कर दिया गया था, लेकिन शनिवार को मशीन पर भारी दबाव बनाने के लिए बड़े-बड़े फोल्डर मंगाए गए, जिसके बाद आज इस पर भी ड्रिलिंग का काम हो सकता है।

विदेशी विशेषज्ञ उत्तरकाशी पहुंचे

12 नवंबर से 41 मजदूर सिल्क्यारा की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू के तमाम उपाय अपनाने के बाद अब विदेशी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। शनिवार को इंजीनियरिंग विशेषज्ञ अरमांडो कैपेलन और माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर भी रेस्क्यू कार्यों में मदद के लिए उत्तरकाशी पहुंच गए हैं।

छह टीमें करेंगी काम

पांच योजनाओं पर केंद्र और राज्य की छह टीमें काम करेंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव महमूद अहमद और भूविज्ञानी वरुण अधिकारी की मैराथन बैठक भी हुई है। भास्कर खुल्बे ने बताया कि अब पांच प्लान पर एक साथ काम शुरू होगा। इसमें राज्य और केंद्र की छह एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। इन पांच प्लान में सुरंग के सिलक्यारा छोर, बड़कोट छोर और सुरंग के ऊपर, दाएं और बाएं से ड्रिलिंग कर रास्ता तैयार किया जाएगा, जिससे अंदर फंसे सभी मजदूरों को बचाया जा सके।

 

 
Share
Previous Post
सुरंग हादसे के रेस्क्यू पर पीएम मोदी की सीधी नजर, PMO के 5 वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
Next Post
देहरादून में छा सकते हैं बादल, पहाड़ों पर बरसेंगे बदरा, जानिए मौसम का हाल
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड: कांग्रेस के 'झूठे विमर्श' के विरुद्ध भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी.

    • 23 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026
  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.