logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • वेज पुलाव, मटर पनीर और बटर चपाती...उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों को दिया गया ये खाना

वेज पुलाव, मटर पनीर और बटर चपाती...उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों को दिया गया ये खाना.

 
  • Shubham Parasar
  • 22 Nov 2023
  • 1010
image  

 

 

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए 11 दिनों से अभियान जारी है। रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगी टीमें इस बात पर ज्‍यादा फोकस कर रही हैं कि मजदूरों को निकालने में किसी प्रकार का खतरा न हो। इसमें देरी रेस्क्यू टीम को मंजूर है, लेकिन जल्‍दबाजी के चक्‍कर में उनकी सुरक्षा पर किसी प्रकार का खतरा नहीं उत्पन्न होने देना चाहती है। टनल में फंसे मजदूरों तक एक पाइप के माध्‍यम से हर रोज खाना पहुंचाया जा रहा है। इससे उनकी स्थिति अभी तक ठीक बनी हुई है। अब मजदूरों को ऐसा खाना उपलब्ध कराया जा रहा है, जो आसानी से पच जाए। इसके लिए होटल में विशेष इंतजाम किए गए हैं। होटल मालिक ने इस संबंध में विशेष दावेदारी की है।

टनल में फंसे मजदूरों के लिए खाना भेजने वाले होटल के मालिक अभिषेक रमोला ने मंगलवार को बताया कि हमने अंदर फंसे लोगों के लिए खाना बनाया है। हम खाने में चावल और पनीर दे रहे हैं। इसके लिए हमने करीब 150 पैकेट बनाए हैं। सभी डॉक्टर की देखरेख में आइटम तैयार किए गए हैं। हमने सभी लोगों को आसानी से पचने वाला खाना दिया है।

होटल के कुक संजीत राणा डेमो के साथ बताते हैं कि हमने अंदर फंसे लोगों के लिए वेज पुलाव, मटर पनीर और बटर चपाती बनवाई। हमने भोजन को इस तरह से पैक किया है ताकि पतले से पाइप के माध्‍यम से टनल के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचाया जा सके। डॉक्‍टर की सलाह पर कम मसालेदार और कम तेल वाला खाना पकाया जा रहा है। इससे वह आसानी से पच जाएगा।

खाने के पैकेजिंग में भी मंगलवार को बदलाव किया गया। सोमवार को प्लास्टिक की बोतल में खाना पैक किए जाने के कारण इसे मजदूरों तक पहुंचाने में दिक्कत हुई। इसको लेकर छोटे- छोटे पैकेट तैयार किए गए। इससे पाइप के भीतर पहुंचने में दिक्कत नहीं होने का दावा किया गया। सारे पैकेट करीब 3 इंच की गोलाई के बनाए गए। श्रमिकों को चावल, ग्रेवी पनीर और रोटी भेजी गई।

 

 
Share
Previous Post
जंगलों में ही नहीं अब पहाड़ी इलाकों में भी मुंहतोड़ जवाब देगी सीआरपीएफ, जानें क्या हैं तैयारियां
Next Post
उत्तराखंड में मौसम शुष्क, दिन में धूप निकलने से बढ़ा तापमान, सुबह-शाम ठंडी हवाओं का असर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.