logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • कतर में फांसी से बच जाएंगे 8 पूर्व नौसैनिक!जानिए कौन सी उम्मीद की खिड़की खुल गई है

कतर में फांसी से बच जाएंगे 8 पूर्व नौसैनिक!जानिए कौन सी उम्मीद की खिड़की खुल गई है.

 
  • Aditya Kumar
  • 24 Nov 2023
  • 922
image  

 

 

नई दिल्ली : कतर में इंडियन नेवी के 8 पूर्व अफसरों को मौत की सजा के मामले में एक उम्मीद की खिड़की खुली है। सजा के खिलाफ भारत की अपील को कतर ने स्वीकार कर लिया है। टाइम्स नाउ ने नेवी के पूर्व अफसरों के परिवार से सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कतर की अदालत ने सजा के खिलाफ भारत की अपील को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, विदेश मंत्रालय की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि किए जाने का इंतजार है।

सूत्रों ने बताया कि कोर्ट ने गुरुवार को अपील को स्वीकर कर लिया है और इस केस में अंतिम फैसले से पहले इस पर विचार करेगा। जल्द ही सुनवाई की नई तारीख मुकर्रर की जाएगी।

कतर की निचली अदालत ने पिछले महीने 26 अक्टूबर को इंडियन नेवी के 8 पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने सजा पर हैरानी जताते हुए कहा था कि वह पूर्व अफसरों के परिवार वालों के संपर्क में है और सभी तरह के कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। ये सभी पूर्व अफसर दाहरा ग्लोबल टेक्नॉलजी ऐंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम करते थे। उन्हें अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था। नेवी के पूर्व अफसरों को किस मामले में गिरफ्तार किया गया, उन पर क्या आरोप लगाए गए, इसे लेकर न तो कतर की तरफ से कुछ आधिकारिक तौर पर कहा गया है और न ही भारत की तरफ से।

इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 16 नवंबर को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया था कि भारत सरकार ने सजा के खिलाफ 'औपचारिक तौर पर अपील' दायर कर दी है।

पिछले साल अगस्त में गिरफ्तारी के बाद इस साल मार्च में ट्रायल शुरू हुआ। अक्टूबर में कोर्ट ने नेवी के पूर्व अफसरों को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई। अब फैसले के खिलाफ अपील स्वीकार होने के बाद अफसरों की रिहाई की उम्मीद की किरण टिमटिमाने लगी है।

कतर में इंडियन नेवी के जिन 8 पूर्व अफसरों को मौत की सजा दी है वे हैं- कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ट, कमांडर पुर्णेंदू तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश।

 

 
Share
Previous Post
भारत में बंद हुआ अफगानिस्तान का दूतावास, सामने आई ये वजह!
Next Post
सुहागरात को पति समेत पूरे ससुराल वालों को खिला दी नशीली खीर, हरदोई में दो दुल्हनें नकदी और आभूषण लेकर फरार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.