logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • सिल्कयारा टनल हादसे में ठेकेदार की लापरवाही, उपकरणों की कमी... एक-दो नहीं बल्कि कई कारण आए सामने

सिल्कयारा टनल हादसे में ठेकेदार की लापरवाही, उपकरणों की कमी... एक-दो नहीं बल्कि कई कारण आए सामने.

 
  • Dipak Dass
  • 23 Dec 2023
  • 1074
image  

 

 

देहरादूनः उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में हादसे के लिए कई वजहें बताई गई हैं। इसमें शीयर जोन के हिसाब से परियोजना का गलत अलाइनमेंट करना तथा हादसों की पिछली घटनाओं से सबक लिए बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों की कमी के साथ प्रोजेक्ट की री-प्रोफाइलिंग करना शामिल है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया गया है कि ठेकेदार को एनएचआईडीसीएल द्वारा नियुक्त प्राधिकारी इंजीनियर की ओर से काम करने की पद्धति की मंजूरी नहीं मिली थी।

एक्सपर्ट्स के एक पैनल ने शुक्रवार को सड़क परिवहन मंत्रालय को यह जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में सेंसर और उपकरणों की कमी की ओर भी इशारा किया गया है, जो री-प्रोफाइलिंग काम के दौरान जमीनी व्यवहार को पकड़ते हैं, ताकि जरूरी सावधानी बरती जा सके। इस हादसे ने राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) के अधिकारियों और इसके इंजीनियरों की ओर से आवश्यक सुपरविजन में कमी को भी उजागर किया है।

क्या होता है शियर जोन

शियर जोन रीजनल स्ट्रेस के कारण काफी विकृत, कमजोर और पतली चट्टानों के बारे में बताता है। ऐसे इलाकों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। साथ ही जमीनी व्यवहार की अधिक निगरानी और किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता होती है। सुरंग प्रोजेक्ट्स में फाइनल लाइनिंग से पहले कैविटीज और किसी भी तरह की विकृति जैसी विसंगतियों की मरम्मत के लिए री-प्रोफाइलिंग की जाती है। सिलक्यारा टनल के मामले में, री-प्रोफाइलिंग की जरूरत थी क्योंकि खुदाई के तुरंत बाद यहां प्रॉपर सपोर्ट सिस्टम प्रदान नहीं किया गया था।

पहले हो जाते सतर्क तो न होता हादसा

सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सुरंग की खुदाई के दौरान पहले ही दो बार कैविटीज मिली थीं। इसका मतलब था कि ठेकेदार को काम करते समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि अंतिम हादसे से पहले सुरंग बनाने के दौरान 21 कैविटीज मिली थीं। ऐसे में एनएचआईडीसीएल को काम की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए थी। रिपोर्ट में भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए रास्ता भी सुझाया गया है। इसमें सड़क और रेलवे के लिए एक सुरंग केंद्र स्थापित करने की बात कही गई है।

रिपोर्ट ने दिया सुझाव

इसके अलावा सुरंग सुरक्षा के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विकसित करने और विशेष रूप से हिमालय क्षेत्र में परियोजनाओं की बेहतर योजना और निष्पादन के लिए गति शक्ति मंच पर एक भूवैज्ञानिक सहयोगात्मक ढांचे की आवश्यकता की सिफारिश की गई है। सीमा सड़क संगठन, रेलवे के अधिकारियों और दो प्रोफेसरों वाला पैनल विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, परियोजना ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत डिजाइन रिपोर्ट और भूवैज्ञानिक मानचित्रण की समीक्षा करने के बाद अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
 

 

 
Share
Previous Post
अल्मोडा में जमीन के नीचे 'खोये हुए' शहर की तलाश करेगी ASI, रामगंगा नदी के किनारे चलेगा सर्च ऑपरेशन
Next Post
मिशन 2024 की तैयारी...क्या है प्लान 50+, समझिए केंद्र की सत्ता में बीजेपी की हैट्रिक का फॉर्मूला
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्यसभा: उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा से 15 दावेदार, जानें किन नामों की चर्चा? चौंका सकती है हाईकमान.

    • 02 Oct 2026
  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    दिनेश आर्य कौन हैं जिनको भाजपा ने उत्‍तराखंड में बनाया राज्‍यसभा प्रत्‍याशी, दलित चेहरे पर जताया भरोसा.

    • 05 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.