logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • मिशन 2024 की तैयारी...क्या है प्लान 50+, समझिए केंद्र की सत्ता में बीजेपी की हैट्रिक का फॉर्मूला

मिशन 2024 की तैयारी...क्या है प्लान 50+, समझिए केंद्र की सत्ता में बीजेपी की हैट्रिक का फॉर्मूला.

 
  • Anil kumar
  • 23 Dec 2023
  • 702
image  

 

 

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल जीतने के बाद बीजेपी की नजरे अब अगले साल होने वाले फाइनल पर है। चुनाव नतीजों ने, खासकर तीन हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को मिली जीत ने पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। ऐसे में पार्टी अब केंद्र में सत्ता हैट्रिक बनाने की कोशिश में जुट गई है। दिल्ली में दो दिन तक चली पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में आम चुनाव में जीत को सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसमें पार्टी की योजनाओं, चुनाव प्रचार थीम से लेकर वोट प्रतिशत बढ़ाने जैसे कदम शामिल हैं। इस दो दिन की बैठक में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह ने पदाधिकारियों को जीत सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। जानते हैं कि पार्टी किस फॉर्मूले से मिशन 2024 को पूरा करना चाहती है।

बीजेपी का प्लान 50+

बीजेपी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने वोट प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दे रही है। पार्टी का लक्ष्य अगले चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाकर 50 फीसदी से अधिक करने का है। ऐसे में विपक्ष के पास बीजेपी को हराने का रास्ता बंद हो जाएगा। बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोट 10 प्रतिशत और बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर बेहद सक्रियता से काम करने के संबंध में एक विषय रखा। पीएम मोदी ने खुद बूथ प्रबंधन को चुनौती के रूप में लेने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का बूथ प्रबंधन उदाहरण हैं।

मोदी की गारंटी

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में 'मोदी की गारंटी' को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी ने मोदी की गारंटी को लोकसभा चुनाव में प्रमुखता से लोगों के बीच पहुंचाने का फैसला किया है। ऐसे में पार्टी आने वाले समय में 'मोदी की गारंटी' को जनता के बीच अधिक से अधिक पहुंचाने पर केंद्रित रहेगी। पार्टी ने 2024 में चुनाव प्रचार की थीम भी मोदी की गारंटी पर फोकस करने पर फैसला लिया है। बीजेपी के चुनावी वादों और भारत के प्रति उसके दृष्टिकोण को 'मोदी की गारंटी' के नारे के तहत ही फोकस किया जाएगा। पीएम मोदी यह कहते रहे हैं कि 'जब सभी से उम्मीद खत्म हो जाती है, तब 'मोदी की गारंटी' शुरू होती है।

गरीब, युवा, किसान, महिला

बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी की सलाह पर पार्टी का जोर गरीबों, युवाओं, किसान और महिलाओं पर होगा। पदाधिकारियों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं यदि गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं तक सही से पहुंच जाएं तो इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बीजेपी के इस कदम को विपक्ष के जाति आधारित जनगणना के विषय को तूल देने की की कोशिशों की काट के रूप में दिया जा रहा है। पीएम मोदी यह कह चुके हैं कि उनके लिए देश में गरीब, युवा, किसान और महिलाएं ही चार जातियां हैं। पीएम ने साफ कहा कि अगर इनका कल्याण हो जाए तो 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र होने से कोई नहीं रोक सकता।

विकसित भारत संकल्प यात्रा

अगले साल चुनाव में जीत हासिल करने में बीजेपी का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। बीजेपी का मानना है कि देश में चल रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को लेकर काफी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। ऐसे में संकल्प यात्रा को लेकर बैठक में भी चर्चा की गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य अपनी कई कल्याणकारी योजनाओं की अहर्ता वाले लाभार्थी तक पहुंच सुनिश्चित करना है। बीजेपी ने अपने सदस्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इसका लाभ मिले।

 

 

 
Share
Previous Post
सिल्कयारा टनल हादसे में ठेकेदार की लापरवाही, उपकरणों की कमी... एक-दो नहीं बल्कि कई कारण आए सामने
Next Post
आदित्य-एल1 पर इसरो ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब मंजिल तक पहुंचेगा सूर्ययान?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम में भारी बारिश का अलर्ट! संगम घाट क्षेत्र से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा, बढ़ाई निगरानी.

    • 10 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 08 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून के चलते लोगों को गर्मी से मिली राहत.

    • 08 Jul 2026
  • image

    मसूरी-देहरादून मार्ग पर बारिश का कहर, गलोगी पावर हाउस और मैगी प्वाइंट के पास भूस्खलन, टला हादसा.

    • 19 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.