logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • बीजेपी विधायक रेनू बिष्ट के कहने पर रिसॉर्ट में जेसीबी चलाई गई थी,गवाह ने दर्ज कराया बयान

बीजेपी विधायक रेनू बिष्ट के कहने पर रिसॉर्ट में जेसीबी चलाई गई थी,गवाह ने दर्ज कराया बयान.

 
  • Vivek Mishra
  • 25 Dec 2023
  • 1010
image  

 

 

ऋषिकेश: उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक गवाह की गवाही ने एक बार फिर से तहलका मचा दिया है। वनन्तरा रिजॉर्ट में जेसीबी चलाने वाले चालक की गवाही से अहम खुलासा हुआ। चालक ने बताया कि भाजपा विधायक के कहने पर ही उसने रिजॉर्ट पर जेसीबी चलाई थी।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट में कार्यवाही चल रही है। अंकिता हत्याकांड के बाद जब रिजॉर्ट में अनैतिक काम होने की बात को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया था तो वहां रिजॉर्ट पर जेसीबी चलवा दी गई थी। इस मामले में गवाह बनाए गए जेसीबी चालक दीपक ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है, जिसमें कहा है कि उसने तत्कालीन एसडीएम और भाजपा विधायक के कहने पर अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के वनन्तरा रिजॉर्ट पर जेसीबी चलाई थी।

ऋषिकेश के श्यामपुर में रहने वाले दीपक ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। दीपक ने बताया कि उसने तत्कालीन एसडीएम और मौजूदा यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट के कहने पर दो बार रिजॉर्ट पर जेसीबी चलाई थी और जेसीबी से रिजॉर्ट का गेट, चार दीवारी और दो कमरों की दीवारें और खिड़कियां तोड़ी थीं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर और अमित सजवाण के मुताबिक, दीपक ने कोर्ट को बताया कि वह उस दौरान सत्येंद्र सिंह रावत की जेसीबी चलाता था। उनके निर्देश पर ही वह 23 सितंबर 2022 को जेसीबी लेकर वनन्तरा रिजॉर्ट गया था। वहां एक बार जेसीबी चलाने के बाद दीपक जेसीबी लेकर हरिद्वार चला गया था।

दोबारा से हरिद्वार से बुलाया गया था- गवाह

हरिद्वार में वह शिव मूर्ति के पास पहुंचा ही था कि तभी यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट के निजी सहायक ने फोन कर उसे फिर से जेसीबी लेकर रिजॉर्ट पहुंचने को कहा। इस पर जब वह दोबारा जेसीबी लेकर रिजॉर्ट पहुंचा तो वहां विधायक रेनू बिष्ट भी मौजूद थीं। भाजपा विधायक रेनू बिष्ट के निर्देश पर उसने दो कमरों की दीवारें और खिड़कियां भी तोड़ दी थीं। विधायक ने उसे उस रात रिजॉर्ट में बगल वाले कमरे में ठहराया था। कोर्ट में दीपक के अलावा अभियोजन पक्ष की ओर से घटना के दिन लक्ष्मण झूला थाने में तैनात दो पुलिस कर्मियों रविंद्र सिंह और राजवीर सिंह को भी बतौर गवाह पेश किया गया।

गवाही से उठे कई सवाल

अंकिता हत्याकांड में शुरुआत से ही स्थानीय भाजपा विधायक पर रिजॉर्ट से सबूत को मिटाने के लिए काम करने का आरोप लगता रहा है। हालांकि, वह इस बात से इनकार करती रही हैं, लेकिन जेसीबी चालक की गवाही के बाद यह बात साफ हो गई है कि यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट के कहने पर ही रिजॉर्ट पर जेसीबी चलाई गई थी। माना जा रहा है कि अगर अंकिता के मर्डर के बाद रिजॉर्ट पर क्राइम सीन प्रोटेक्ट हो जाता तो कई अहम सबूत मिल सकते थे। जेसीबी चालक की गवाही के बाद यह बात तो साफ हो गई है कि रिजॉर्ट में जेसीबी से तोड़फोड़ की गई और अहम सबूत मिटाए गए।

18 सितंबर 2022 को लापता हुई थी अंकिता भंडारी

आरोपी अंकित के अधिवक्ता अजय और नरेंद्र गोसाई ने बताया कि इस मुकदमे में अब तक 33 लोगों की गवाही हो चुकी है। मामले की जांच करने वाली एसआईटी की ओर से मामले में 97 गवाह बनाए गए हैं। इस मामले में अब अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी। ऋषिकेश के नजदीक पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर क्षेत्र में स्थित वनन्तरा रिजॉर्ट में 19 वर्षीय अंकिता भंडारी रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को रिजॉर्ट से अचानक लापता हो गई थी। इस दौरान रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

24 सितंबर 2022 को मिला था अंकिता भंडारी का शव

अंकिता का शव 24 सितंबर 2022 को चीला नहर से बरामद हुआ था। अंकिता का शव मिलने के बाद पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो कर्मचारियों को अरेस्ट कर लिया था, जो इस समय पौड़ी जेल में बंद है। पुलकित आर्य के पिता भाजपा नेता विनोद आर्य को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं, अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने इस मामले में जेसीबी चालक दीपक की गवाही के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि यमकेश्वर विधायक की सदस्यता रद्द की जाए और उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए।


 


 

 

 
Share
Previous Post
आदित्य-एल1 पर इसरो ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब मंजिल तक पहुंचेगा सूर्ययान?
Next Post
क्रिसमस और वीकेंड पर उत्तराखंड में सैलानियों का सैलाब, जानिए नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश-हरिद्वार में क्या है हालात
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'ड्रंक ड्राइविंग के लिए सिर्फ शराब की बदबू आना काफी नहीं है', उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला.

    • 16 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 17 July: देहरादून, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में मौसम हुआ सुहाना.

    • 17 Jul 2026
  • image

    ऋषिकेश में नहीं काटे जाएंगे पेड़, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया बड़ा फैसला, कहा- जनभावनाओं को अनदेखा नहीं कर सकते.

    • 18 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.