logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • क्रिसमस और वीकेंड पर उत्तराखंड में सैलानियों का सैलाब, जानिए नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश-हरिद्वार में क्या है हालात

क्रिसमस और वीकेंड पर उत्तराखंड में सैलानियों का सैलाब, जानिए नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश-हरिद्वार में क्या है हालात.

 
  • Abhishek Agrawal
  • 25 Dec 2023
  • 1027
image  

 

 

नैनीताल/देहरादून: विंटर वोकेशंस शुरू होते ही सैलानियों ने उत्तराखंड का रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड पर क्रिसमस की छुट्टी मनाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य प्रदेशों के पर्यटक भी पहुंचे हैं। शनिवार से आ रहे पर्यटकों के कारण जहां तमाम हिल स्टेशनों के होटल, लॉज और होम स्टे फुल हैं तो वहीं सड़कें भी वाहनों के कारण पैक हो रखी हैं। हर तरफ जाम की स्थिति और वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं।

नए साल से पहले ही उत्तराखंड में क्रिसमस के मौके पर सैलानियों का जमावड़ा लग गया है। पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और अन्य राज्य से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सैलानियों का सैलाब उमड़ता देख कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं, लेकिन सड़कों पर वाहनों के कारण बुरी स्थिति है।

सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी होने के चलते शुक्रवार की शाम से ही पर्यटकों की आवाजाही होने लगी थी। वीकेंड को खास बनाने के लिए अन्य राज्यों के पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। मसूरी, चकराता, नैनीताल, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में जहां होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे, लॉज आदि फुल हो गए हैं। वहीं, भारी संख्या में पर्यटकों के आने से जाम की स्थिति भी बनी हुई है।
 

मसूरी में होटल, होम स्टे हुए फुल

मसूरी में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

सुबह से शाम तक वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। मसूरी में क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसके चलते होटल भी एडवांस बुकिंग पर फुल हो चुके हैं। बिना बुकिंग के आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वीकेंड पर मसूरी में 80 फीसदी और क्रिसमस के लिए लगभग 50 फीसदी होटल पैक हो गए हैं। शहर में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मसूरी में ट्रैफिक को लेकर हर साल समस्या खड़ी हो जाती है और तमाम दावों के बावजूद जाम से मुक्ति दिलाने में पुलिस प्रशासन नाकामयाब रहता है।

नैनीताल में उमड़ा सैलाब

नैनीताल में बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से जाम की स्थिति बन गई
नैनीताल पर्यटकों से गुलजार है। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दिनभर कई बार यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहनों की लगातार आने से तल्लीताल, मल्लीताल और माल रोड पर गाड़ियां रेंग रही हैं। जिसकी वजह से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। होटल की बुकिंग कराए बिना आने वाले पर्यटकों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर ही रोका गया। चकराता में भी कुछ इसी तरह के हालात नजर आ रहे हैं। होटल, रिसॉर्ट संचालकों के साथ ही स्थानीय व्यापारी सैलानियों के भारी संख्या में आने पर खुश नजर आए। बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से पर्यटक स्थल पैक हैं, लेकिन जाम की स्थिति ने लोगों के घूमने का मजा खराब कर दिया।

बड़ी संख्या में ऋषिकेश-हरिद्वार और कैंची धाम पहुंचे लोग

कैंची धाम पहुंचे भक्त

ऋषिकेश में शिवपुरी, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में क्रिसमस और नए साल की तैयारी को लेकर कैंपिंग साइट पूरी तरह से तैयार हैं। रिसॉर्ट में भी पूरी तैयारी है। इन स्थानों पर जश्न मनाने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के करीब 70 प्रतिशत लोगों ने एडवांस ऑनलाइन बुकिंग की है। इसके साथी लोग धार्मिक पर्यटन के लिए भी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में धर्मस्थलों में पूजा पाठ करने दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं तो वहीं नैनीताल के कैंची धाम में भी छुट्टी के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।


 

 

 

 
Share
Previous Post
बीजेपी विधायक रेनू बिष्ट के कहने पर रिसॉर्ट में जेसीबी चलाई गई थी,गवाह ने दर्ज कराया बयान
Next Post
शहीद गौतम और वीरेंद्र के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, सीएम ने दी श्रद्धांजलि, मार्च में होनी थी शादी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.