logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • शहीद गौतम और वीरेंद्र के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, सीएम ने दी श्रद्धांजलि, मार्च में होनी थी शादी

शहीद गौतम और वीरेंद्र के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, सीएम ने दी श्रद्धांजलि, मार्च में होनी थी शादी.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 25 Dec 2023
  • 1110
image  

 

 

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में 21 दिसंबर को आतंकी हमले में गढ़वाल के दो जांबाज श्हीद हो गए थे। जिनका पार्थिव शरीर आज सुबह देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के परिजनों को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर ढांढ़स बंधाया। दिवंगत आत्माओं की शांति और दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

आतंकी हमले में शहीद हो गए थे दोनों जांबाज

पुंछ जिले में बीते गुरुवार को पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। दोनों की शहादत की सूचना सेना के अधिकारियों ने गुरुवार देर रात परिजनों को दी थी। गौतम कुमार की तैनाती 89 आर्म्ड कोर में थी, जबकि वीरेंद्र 15वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वीरेंद्र का परिवार रुड़की में रहता है। पहले शहीदों के पार्थिव शरीर को दो दिन पहले उत्तराखंड लाया जाना था, लेकिन कई कारणों से नहीं लाया जा सका था।

मार्च में शादी होनी थी गौतम की

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज में बलिदान हुए राइफलमैन गौतम कुमार (29) के परिजन उनकी शादी की तैयारियों में लगे थे। बीती 30 सितंबर को ही गौतम की सगाई हुई थी और 11 मार्च को उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन उनकी शहादत की खबर से शादी की तैयारियों वाले घर में मातम पसर गया।

रेशम फार्म शिवपुर कोटद्वार निवासी बलिदानी गौतम कुमार के भाई राहुल कुमार ने बताया कि गौतम वर्ष 2014 में सेना के 89 आर्म्ड कोर में भर्ती हुए थे। वह पिछले दो साल से जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात थे। एक दिसंबर को ही वह 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था और 16 दिसंबर को फिर ड्यूटी ज्वाइन की थी।

सितंबर में उसकी सगाई ऋषिकेश में हुई थी, पूरा परिवार शादी को लेकर उत्साहित था, लेकिन गुरुवार रात 12:30 बजे सेना के अधिकारियों ने फोन पर उन्हें गौतम के बलिदान की खबर दी, जिससे पूरे परिवार सदमे में है। राहुल कुमार ने बताया कि दो साल पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था। वह शिक्षा विभाग में थे। माता नीलम देवी गृहणी हैं। गौतम चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। राहुल भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

भाई बहनों में सबसे छोटे थे वीरेंद्र सिंह

वहीं, शहीद वीरेंद्र सिंह चमोली के बमियाला गांव के मूल निवासी थे। शहीद वीरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके घर में उनके माता-पिता, दो भाई और एक बहन है। शहीद वीरेंद्र सिंह के पिता किसान और माता गृहणी हैं। उनके बड़े भाई आईटीबीपी में तैनात हैं। भाई-बहनों में वीरेंद्र सिंह सबसे छोटे थे।


 

 

 
Share
Previous Post
क्रिसमस और वीकेंड पर उत्तराखंड में सैलानियों का सैलाब, जानिए नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश-हरिद्वार में क्या है हालात
Next Post
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सदैव अटल' पहुंचे मोदी, राष्ट्रपति समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नई दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, क्या हुई बात.

    • 17 Oct 2026
  • image

    2.25 लाख करोड़ से संवर रहा उत्तराखंड, सीएम धामी बोले- PM मोदी के सुशासन का गवाह बना देवभूमि.

    • 12 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.