logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • काशीपुर में अवैध खनन को लेकर फायरिंग, दो लोग घायल, तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात

काशीपुर में अवैध खनन को लेकर फायरिंग, दो लोग घायल, तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात.

 
  • Vivek Mishra
  • 26 Dec 2023
  • 791
image  

 

 

उधम सिंह नगर/देहरादून: उधम सिंह नगर में एक बार फिर बेखौफ खनन माफियों का तांडव देखने को मिला है। आईटीआई काशीपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जिस वक्त खनन माफियाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। खनन माफियों के एक गुट अपने क्षेत्र से अवैध खनन से भरे वाहनों के निकलने का विरोध कर रहे थे। दूसरे गुट यूपी के खनन माफियों के गुट ने अजीतपुर के खनन माफियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की लाइव वीडियो भी समाने आई है।

काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर क्षेत्र में कोसी नदी से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के ग्राम घोसीपुरा के खनन माफिया अवैध खनन कर अपने वाहनों को लेकर ग्राम अजीतपुर क्षेत्र से निकलते थे। पिछले कई दिनों से अजीतपुर के रहने वाले खनन माफियाओं ने यूपी के खनन माफियाओं के वाहनों को रोकना शुरू कर दिया, तभी यूपी घोसीपुरा के खनन माफिया को ये बात न गंवार गुजरी, जिसके बाद घोसीपुरा के खनन माफिया अजीतपुर में तमंचे, लाठी-डंडे और तलवारे लेकर पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में अजीतपुर खनन माफिया वाले गुट के दो लोग घायल हो गए।

खनन माफियाओं के दोनों गुटों के बीच शुरू हुए संघर्ष की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच गई। घटनाक्रम की एक लाइव वीडियो सामने आई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि खनन माफिया किस तरह से अपने हाथों में तमंचे, तलवार और लाठी-डंडे लेकर अपना उत्पात मचा रहे हैं।

दूसरे पक्ष पर लगाया आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवरलोड वाहन से धूल मिट्टी उड़ती है। रोड पर ये वाहन बेतुका चलाते हैं, जिस कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इसी को लेकर टेंट लगाकर पिछले एक महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक 50 से 60 लोग आए और हमसे बदतमीजी करने लगे। सभी लोगों के हाथो में डंडे, लाठियां, धारदार हथियार और तमंचे थे। जब हमने उनका विरोध किया तो उन्होंने शराब के नशे में धुत पहले तो उन्होंने हवाई फायरिंग की, फिर उन्होंने हमारे ऊपर फायर झोंक दिए। यह उत्तर प्रदेश के घोसीपुरा गांव के रहने वाले थे।

घटनास्थल पर पुलिस तैनात

वहीं, एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि अजीतपुर और घोसीपुरा के दो गुटों में फायरिंग हुई है। जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों गुटों में घोसीपुरा वाले गुट ने फायरिंग की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

 
Share
Previous Post
चिपको के बाद यही पुकार जंगल नहीं जलेंगे इस बार,बनास गांव से शुरू हुई जंगलों को आग से बचाने की मुहिम
Next Post
रूड़की में बड़ा हादसा, ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.