logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • देहरादून के मंदिरों में बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह देखेंगे श्रद्धालु, अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन

देहरादून के मंदिरों में बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह देखेंगे श्रद्धालु, अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन.

 
  • Alok Bhadoria
  • 12 Dec 2023
  • 1069
image  

 

 

देहरादून: अयोध्‍या (Ayodhya Ram Mandir) में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी उत्तराखंड में भी रफ्तार पकड़ रही है। 15 जनवरी तक प्रदेश की राजधानी देहरादून में 4 लाख परिवारों को इस समारोह में आने का निमंत्रण पत्र दिया जाएगा। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र के साथ अयोध्या से आए पूजित अक्षत और भगवान श्रीराम का फोटो भी भेंट किया जाना है। निमंत्रण पत्र बांटने का जिम्मा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और आरएसएस से जुड़े स्वयंसेवकों को सौंपा गया है।

भगवान श्री रामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को उत्तराखंड में दीपोत्सव के रूप में मनाए जाने की तैयारी है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि इस दिन सभी हिंदू समाज के लोगों से उपवास करने, भंडारा आयोजित करने और घर के द्वार पर पांच दीपक जलाने का आह्वान किया जा रहा है।

बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए हरिद्वार में प्रांत स्तर की बैठक करवाई जा चुकी है। इसमें अयोध्या से आया अक्षत कलश भी सौंप दिया गया है। इस कलश को देहरादून में संघ के प्रांत प्रचारक को सोपा गया है। इस कलश के अक्षत को पूरे जिले में आमंत्रण पत्र के साथ बाटा जाना है।

प्रमुख मंदिरों में लगेगी स्क्रीन, होगा लाइव प्रसारण

भगवान श्री रामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को देहरादून के सभी प्रमुख मंदिरों सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस पर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण होगा और हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और भजन कीर्तन किए जाएंगे।

चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन

देहरादून व कुमाऊं मंडल के किसी एक जनपद से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रांतवार लोगों को अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र के दर्शन करवाए जाएंगे। लोगों को दर्शन करवाने का इंतजाम भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से किया गया है। बताया गया कि 26 जनवरी को उत्तराखंड के 1500 लोग श्री रामचंद्र के दर्शन करेंगे इसके लिए राज्य से दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
औली की ओर जाने वाली सड़कें खतरनाक हो रही है, फिसल रहे वाहन, रोपवे बंद होने से भी बढ़ी पर्यटकों की दिक्कतें
Next Post
उत्तराखंड में टूर पैकेज के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू, हर यात्रा पर सरकार को मिलेगा जीएसटी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.