देहरादून: उत्तराखंड के मसूरी में एक व्यक्ति गाय को रोटी खिलाने के लिए गया तो उसकी मौत हो गई। दरअसल जितेंद्र रोहिल्ला अपने परिवार के साथ मसूरी से देहरादून जा रहे थे। रास्ते में वो गाय को रोटी देने के लिए गाड़ी से नीचे उतर गए, लेकिन गाय ने उन्हें ऐसा धक्का दिया कि वह सीधे खाई में गिर गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायल को खाई से निकलकर अस्पताल भेजने का प्रयास किया। हालांकि उनकी मृत्यु हो गई। यह हादसा मसूरी के झड़ी पानी के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र रोहिल्ला रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी का रहने वाले थे। वो बुधवार सुबह अपने परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे कि रास्ते में गाय को रोटी देने उतर गए। गाय के धक्के से गहरी खाई में जा गिरे, जिसके बाद मौके पर उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये घटना जानकर मौके पर हर कोई हैरान रह गया।
घटना की जानकारी सिटी कंट्रोल के माध्यम से प्राप्त हुई हुई। इसके बाद तत्काल थाना कोतवाली मसूरी से पुलिस और बचाव टीम आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। उप जिलाधिकारी मसूरी भी मौके पर मौजूद रहे। खाई में गिरे जितेंद्र रोहिल्ला को बाहर निकल गया। जितेंद्र की हॉस्पिटल भेजने से पहले ही मृत्यु हो गई।