logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों पर यूएपीए की कौन सी धाराएं लगाई गईं,, देख लीजिए

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों पर यूएपीए की कौन सी धाराएं लगाई गईं,, देख लीजिए.

 
  • Shankar Singh
  • 15 Dec 2023
  • 760
image  

 

 

नई दिल्लीः सभी आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट (UAPA) लगाया है। दिल्ली पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धाराएं भी लगाई हैं। इन धाराओं के जरिए आरोपियों को ज्यादा वक्त तक सलाखों के पीछे रखना संभव नहीं था। लेकिन यूएपीए लगने से अब ये लंबे समय तक जेल में रहेंगे।

क्या है यूपीए का नियम?

यूएपीए 1967 में बना था, जिसे 2019 में केंद्र सरकार ने संशोधित किया था। दिल्ली पुलिस ने नवंबर 2022 में हाई कोर्ट में जवाब दाखिल कर बताया था कि उसकी तरफ से उस वक्त तक 98 केस यूएपीए के तहत दर्ज किए गए थे। इनमें से 15 केस नैशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद 83 केस उसके पास रह गए थे। इनमें से 40 केसों में उसकी तरफ से 90 दिन के भीतर अदालत में चार्जशीट पेश कर दी गई थी। लेकिन 20 केसों में पुलिस ने कोर्ट से जांच के लिए अतिरिक्त समय लिया था।

दरअसल आईपीसी के सात साल से ज्यादा सजा वाले केसों में पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के 90 दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करनी होती है। अगर पुलिस ऐसा करने में विफल रहती है तो आरोपी जमानती लेने का हकदार हो जाता है। यूएपीए में अदालत से इजाजत लेकर पुलिस 180 तक का समय चार्जशीट दाखिल करने के लिए ले सकती है। इसी तरह आईपीसी के केसों में पुलिस सिर्फ 15 दिन की रिमांड ले सकती है, जबकि यूएपीए के तहत दर्ज होने वाले केसों में पुलिस 30 दिन तक की कस्टडी हासिल कर सकती है।

IPC की धाराएं

452 हमले की तैयारी के साथ जबरन घुसना। ये गैर जमानती है। 7 साल तक की कैद हो सकती है।
153 दंगा भड़काने की कोशिश दंगा हुआ तो एक साल और नहीं होने पर 6 महीने कैद जमानती।

186 पब्लिक सर्वेट के काम में बाधा 3 महीने तक की कैद या 500 रुपये जुर्माना या दोनों जमानती।
353 लोकसेवक को काम से रोकने के लिए डराना या हमला करना। दो साल की कैद गैर जमानती।
120-बी आपराधिक साजिश मदद करने वालों पर भी उपरोक्त धाराएं लागू होगी। समान सजा होगी।

UAPA की धाराएं

16 आतंकी वारदात से किसी की जान जाने पर फांसी या उम्रकैद। अन्य मामलों में 5 साल से उम्रकैद तक।
18 आतंकी कृत्य को अंजाम देने की साजिश रचने के लिए 5 साल से उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान।

 

 
Share
Previous Post
एनडीएमए ने उत्तराखंड सरकार से सिल्कयारा टनल हादसे की रिपोर्ट मांगी, 17 दिनों तक टनल में फंसे थे 41 मजदूर
Next Post
हाई कोर्ट में 76% जज सामान्य वर्ग से, 2018 से अब तक हुई नियुक्तियों का डेटा राज्यसभा में पेश
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: कांग्रेस के 'झूठे विमर्श' के विरुद्ध भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी.

    • 23 Oct 2026
  • image

    बॉलीवुड गायक जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल की फिर घर वापसी, भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा.

    • 20 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.