logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • अब तक 92...सांसदों के निलंबन के टूटे सारे रिकॉर्ड, जानिए इससे पहले कब हुई थी सबसे ज्यादा सांसदों पर कार्रवाई?

अब तक 92...सांसदों के निलंबन के टूटे सारे रिकॉर्ड, जानिए इससे पहले कब हुई थी सबसे ज्यादा सांसदों पर कार्रवाई?.

 
  • Anil kumar
  • 18 Dec 2023
  • 933
image  

 

 

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार का दिन काफी अहम रहा। सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा से कुल 78 सांसद को सस्पेंड कर दिया है। राज्यसभा से 45 और लोकसभा से 33 सांसदों को सस्पेंड किया गया है। इन सांसदों में से विपक्ष के 46 सांसदों को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले राज्यसभा से एक और लोकसभा से 13 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया था। इस तरह अब तक सत्र में 92 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है। असल में संसद में सुरक्षा चूक के मसले पर राज्यसभा और लोकसभा में लगातार हंगामा होता रहा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 33 सांसदों को सस्पेंड कर दिया। वहीं, इस मुद्दे पर राज्यसभा में भी दिनभर हंगामा होता रहा। सभापति जगदीप धनखड़ ने 45 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए यानी 22 दिसंबर तक निलंबित कर दिया। ये पहली बार नहीं है कि जब सांसदों को हंगामा करने पर निलंबित किया गया है। हालांकि, इस बार सांसदों के निलंबन का रिकॉर्ड बन गया है। ऐसे में नजर डालते हैं संसदीय इतिहास में सांसदों के निलंबन पर।

1989 में हुआ था सबसे अधिक सांसदों का निलंबन

यह पहली बार नहीं है जब सांसदों को इतनी बड़ी संख्या में निलंबित किया गया है। इससे पहले 1989 में संसद से 63 सांसदों को सस्पेंड किया गया था। सांसदों के सस्पेंशन की अवधि एक सप्ताह थी। उस समय सदन में ठक्कर कमीशन की रिपोर्ट पर हंगामा हुआ था। केंद्र में उस समय राजीव गांधी की सरकार थी। उस समय तीन दिन के दौरान लोकसभा से 63 सांसदों को सस्पेंड किया गया था। जानकारी के अनुसार, सांसदों के निलंबन की पहली घटना 1963 में हुई थी। 1966 में, दो सांसदों को राज्यसभा से सस्पेंड किया गया था। स्वतंत्रता सेनानी राज नारायण और पूर्व डिप्टी स्पीकर गोडे मुराहारी उन प्रमुख नेताओं में शामिल थे, जिन्हें राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। अप्रैल, 2012 में, आठ सदस्यों को लोक सभा से चार दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। अगस्त, 2013 में, 12 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। वहीं, सितंबर 2014 में, नौ सदस्यों को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था।

2021 में 12 सांसदों का निलंबन

साल 2021 में भी संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही थी। तत्कालीन राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कथित अव्यवस्थित आचरण के लिए 12 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया था। उस समय यह एक बार में उच्च सदन के सदस्यों को निलंबित करने की सबसे बड़ी संख्या था। निलंबित सांसदों ने इस कदम के विरोध में कल से संसद के बाहर धरने पर बैठने की घोषणा की थी। सांसदों को राज्यसभा की प्रक्रिया के नियमों के रूल 256 के तहत निलंबित किया गया था।

किसान बिल पर हंगामें की वजह से निलंबन

साल 2020 में राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कृषि विधेयकों के पारित होने के दौरान खराब आचरण के लिए आठ सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की थी। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के राजीव सातव, रिपुन बोरा और नज़ीर हुसैन, टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन, सीपीएम के केके रागेश और इलामारम करीम और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह शामिल थे। उस समय संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने सदस्यों को अनियंत्रित व्यवहार के लिए निलंबित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था।

2010 में भी हुआ था निलंबन

नियम 256 को 2010 में भी लागू किया गया था। उस समय महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में लाया गया था। उच्च सदन में अनियंत्रित दृश्य देखे गए थे। साथ ही विधेयक की प्रति फाड़ दी गई। तब संसदीय कार्य राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कुछ विपक्षी सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया था। इनमें समाजवादी पार्टी (एसपी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) जैसे दलों के सदस्य शामिल थे। प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया था।

2015 में 25 सदस्यों का निलंबन

2015 में, लोकसभा अध्यक्ष ने 25 कांग्रेस सदस्यों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद सरकार-विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। उस समय सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। कार्रवाई के बाद, विपक्षी दलों ने निलंबित सदस्यों के साथ एकजुटता दिखाते हुए कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन करार दिया था। लोकसभा में नियम 374 के तहत सदस्यों को निलंबित किया गया था।

 

 
Share
Previous Post
'देश के लिए दान' के साथ कांग्रेस ने शुरू की मिशन 2024 की तैयारी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने लॉन्च किया अभियान
Next Post
मोदी ने स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन किया, वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026
  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.