logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के पहाड़ों में दिखने लगे हैं बाघ! पर्यावरणविद हैरान, क्या हो सकती है वजह?

उत्तराखंड के पहाड़ों में दिखने लगे हैं बाघ! पर्यावरणविद हैरान, क्या हो सकती है वजह?.

 
  • Alok Bhadoria
  • 19 Dec 2023
  • 1141
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के बाघ (टाइगर) (Tigers In Uttarakhand) अपने व्यवहार के उलट अब मैदान से पहाड़ भी चढ़ने लगे हैं। अब तक माना जाता था कि पहाड़ों में सिर्फ तेंदुए ही पाए जाते हैं। पिछले दिनों उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम के पास शौकियाथल में बाघ दिखाई देने के बाद पर्यावरणविद और वनविदों में हैरानी है। लगभग छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बिनसर के जंगल में बाघ की मूवमेंट अल्मोड़ा के डीएफओ ने खुद अपने कमरे में कैद की है।

इसी साल के अगस्त में बागेश्वर के गरुड़ राजकीय इंटर कॉलेज अम्सारी के बच्चों पर बाघ ने स्कूल जाते समय हमला कर दिया था। बाघ के हमले में भिलकोट क्षेत्र के दो बच्चे घायल हो गए थे। उनके साथ के दो बच्चों ने साहस दिखाते हुए पत्थर मार कर किसी तरह बाघ को भगाकर उनकी जान बचाई थी।

बीते 12 दिसंबर को अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम स्थित शौकियाथल के पास बाघ फिर दिखाई दिया। यहां शौकियाथल के पास निर्माणाधीन थिकलाना-त्रिनैली सड़क पर बाघ की मूवमेंट का विडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। पनुवानौला के क्वेटी गांव के युवक किसी काम से कार में सवार हो कर थिकलना जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां बाघ देखा। उसका इन युवकों ने विडियो बना लिया।

इसके ठीक बाद अल्मोड़ा सिविल सोयम डीएफओ ध्रुव मार्तोलिया की गाड़ी के सामने ही बिनसर के पास बाघ आ गया। अल्मोड़ा सिविल सोयम डीएफओ ध्रुव मार्तोलिया ने बताया कि बाघ की सक्रियता का पता लगाने के लिए उन्होंने जागेश्वर से ताकुला तक ट्रैप कैमरा लगवाए हैं। इस क्षेत्र से सटे गांवों में भी अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग की टीम भी लगातार बाघ की खोज के लिए गश्त कर रही है।

इस जानकारी के सामने आने के बाद इस बाघ के पदचिह्न खोजने के लिए वन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत कर रही है। उन्हें अब तक बाघ के पदचिह्न नहीं मिल पाए हैं। निर्माणाधीन जिस सड़क पर बाघ देखा गया था, उस सड़क पर वाहनों और लोगों का आवागमन होता रहता है। इससे उसके मिट जाने की संभावना है। इस वजह से यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर बाघ कहां से आया और कहां गया? अधिकारियों का अंदाजा है कि अत्यधिक ठंड होने के कारण संभवत: बाघ अब मैदानी क्षेत्र की तरफ लौट गया होगा।

अधिकारियों के मुताबिक अल्मोड़ा में करीब 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित शौकियाथल और बिनसर में पहली बार टाइगर की मूवमेंट देखी गई है। अधिकारी ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि बाघों की आबादी ज्यादा होने के कारण वर्चस्व की लड़ाई के चलते वे पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पहाड़ में बाघ दिखने की घटना के बाद डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग ने मूवमेंट जानने के लिए संभावित स्थानों पर 12 ट्रैप कैमरे भी लगा दिए हैं।

विडियो सामने आने के बाद बाघ के व्यवहार में अब बदलाव पर चर्चा होने लगी है। इससे पहले बेतालघाट और नैनीताल सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी बाघ की मौजूदगी पाई जा चुकी है। वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह वन्य जीवों के रिवर्स पलायन के रूप में भी देखा जा सकता है। ब्रिटिश शासन काल के अंतिम दिनों तक पहाड़ों में बाघ हुआ करते थे, लेकिन परिस्थितिवश वे मैदानी क्षेत्रों में चले गए थे।

जलवायु परिवर्तन, आसान भोजन के अवसर भी वजह

साल 2016 में भी पिथौरागढ़ के अस्कोट में एक बाघ कमरे में कैद हो गया था। तब प्राणी विशेषज्ञों के समक्ष यह सवाल खड़ा हो गया कि आखिर एक हजार फीट के निचले इलाकों से बाघ पहाड़ कैसे चढ़ रहे हैं। 2019 के जून में केदारनाथ अभ्यारण्य में भी एक बाघ देखा गया था। 2022 के जुलाई में अल्मोड़ा वन प्रभाग के पहाड़ी क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट पाई गई थी। इसके बाद पहली बार बाघों की गणना के लिए अल्मोड़ा वनप्रभाग का नाम भी जुड़ गया था।

पहाड़ों में बाघ की इस तरह दिखने वाली मौजूदगी को वन्य जीव विशेषज्ञ भोजन और आवास की तलाश में बाघों का पहाड़ चढ़ना मान रहे हैं। उत्तराखंड में इस समय बाघों की संख्या 570 से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है। अकेले कॉर्बेट पार्क में ही लगभग 270 बाघों की गिनती की गई है। एक बाघ को रहने के लिए लगभग 20 किलोमीटर तक का क्षेत्रफल चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, बाघों की आबादी बढ़ने से एक बाघ को पांच किलोमीटर का भी इलाका नहीं मिल रहा है। जगह के कमी से बाघों का आपसी संघर्ष के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष भी बढ़ रहा है। कॉर्बेट पार्क के डायरेक्टर धीरज पांडे का कहना है कि जलवायु परिवर्तन, आसान भोजन और तराई के जंगलों में उनकी बढ़ती संख्या के चलते बाघ पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं।

 

 
Share
Previous Post
बिल में चिकन खिलाया मटन, ITBP जवानों के राशन में बड़ा 'खेल', 70 लाख रुपये का घोटाला उजागर
Next Post
केरल में फैल रहे JN.1 पर टेंशन क्यों नहीं हो रही? WHO ने बताया कहां कमजोर पड़ेगा कोरोना का नया वेरिएंट?
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में शराब की होम डिलीवरी, 25 साल के छात्र ने खड़ी कर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, ऐसे चला रहा था धंधा.

    • 10 Oct 2026
  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026
  • image

    राज्यसभा: उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा से 15 दावेदार, जानें किन नामों की चर्चा? चौंका सकती है हाईकमान.

    • 02 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.