logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बर्फबारी से ढके पहाड़, आज भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट...उत्तराखंड में शून्य डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानें हालात

बर्फबारी से ढके पहाड़, आज भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट...उत्तराखंड में शून्य डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानें हालात.

 
  • Priyanka Thapa
  • 01 Feb 2024
  • 998
image  

 

 

देहरादून: ढाई महीने के इंतजार के बाद प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश से सूखी ठंड से राहत मिली है। मसूरी में ओले पड़ने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। फरवरी के पहले सप्ताह में भी कई बार बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश और बर्फवारी से तापमान पर खास असर नहीं पड़ रहा है लेकिन सूखी ठंड से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज गुरुवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का अलर्ट है। जबकि अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथी ओलावृष्टि की संभावना है। 2 फरवरी को मौसम साफ रहेगा लेकिन 3 फरवरी को मौसम फिर करवट बदलेगा। 4 और 5 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होगी। उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से राहत मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का एहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार जिस दिन बारिश और बर्फबारी होगी उसी दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहेगा। बुधवार को बर्फबारी होने के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं आई और ठंड में भी कोई खास इजाफा नहीं हुआ। देहरादून का अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बुधवार को उत्तरकाशी और चकराता सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। चकराता में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह से शुरू हुई बर्फबारी दोपहर तक चलती रही। जिससे स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। वहीं कारोबारी का मानना है कि बर्फबारी होने से पर्यटकों के चकराता आने की संभावना है।

बर्फबारी होने से स्थानीय बागवानो को भी राहत मिली है। चकराता में हुई बर्फबारी के चलते 3 इंच तक बर्फ जम गई। त्यूणी में भी सुबह से झमाझम बारिश हुई। साहिया और कालसी क्षेत्र में दिन भर बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सर्द हो गया। चार धाम सहित हर्षिल और टिहरी के सुरकंडा क्षेत्र में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल गए। चकराता और सुरकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में बर्फबारी के बाद 1 फीट बर्फ जम गई है।

बीते चार महीनों में केदारनाथ में एक दिन में यह सबसे अधिक बर्फबारी है। जबकि निकले इलाकों में देर शाम बारिश हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ने से हर ओर सफेद चादर बिछी दिखाई दे रही है। निचले इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

हर्षिल घाटी में सीजन की तीसरी बर्फबारी से सेब बागवानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।बर्फबारी नहीं होने से सेब के पेड़ों को पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही थी जिससे सेब उत्पादन प्रभावित होने के आशंका बागवानों को थी।

 

 
Share
Previous Post
सीएम धामी के प्रयासों से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान शुरू सीएम धामी के प्रयास से जुड़े कुमाऊं-गढ़वाल
Next Post
उत्तराखंड में बहुविवाह, हलाला पर रोक संभव, तय हो सकती है बच्चों की संख्या, मुख्य सचिव बोलीं- UCC प्राथमिकता
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026
  • image

    मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित.

    • 22 Oct 2026
  • image

    दिनेश आर्य कौन हैं जिनको भाजपा ने उत्‍तराखंड में बनाया राज्‍यसभा प्रत्‍याशी, दलित चेहरे पर जताया भरोसा.

    • 05 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.