logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर जल्द पूरी होगी फर्राटा भरने की हसरत,80 फीसदी काम पूरा

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर जल्द पूरी होगी फर्राटा भरने की हसरत,80 फीसदी काम पूरा.

 
  • Vivek Mishra
  • 17 Feb 2024
  • 1141
image  

 

 

देहरादून: ढाई घंटे में देहरादून से दिल्ली पहुंचने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के जल्द पूरा होने की संभावना है। देहरादून की ओर से एक्सप्रेसवे का काम काफी तेजी से किया गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजना है और यह मार्ग दिल्ली को सहारनपुर के रास्ते देहरादून से जोड़ता है। एक्सप्रेसवे पूरा होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 5 घंटे से कम होकर लगभग ढाई घंटे होने की उम्मीद है। इससे यात्रा का समय भी कम हो जाएगा और जाम का झाम भी नहीं होगा।

कम हो जाएगी दूरी

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य जल्द समाप्त करने के लिए काम जोर-शोर से चल रहा है। 6 लेन का यह कॉरिडोर दिल्ली और देहरादून की दूरी को 39 किलोमीटर कम कर देगा। यह दूरी वर्तमान में 249 किलोमीटर है। कॉरिडोर बनने से यह दूरी घटकर 210 किलोमीटर हो जाएगी।

इन शहरों होकर निकल रहा है एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होता है। शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला बागपत, खेकड़ा शामली, सहारनपुर होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा। एक्सप्रेसवे का काम तीन चरणों में किया गया है। पहला सेक्शन अक्षरधाम और कुंडली पलवल एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। जिस पर मार्च 2024 तक यातायात के खुलने के लिए खुलने की उम्मीद है। इसमें लगभग 18 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड है।

शास्त्री नगर से लोनी तक एलिवेटेड रोड

एलिवेटेड रोड दिल्ली के शास्त्री नगर से शुरू होकर लोनी तक जाता है। अक्षरधाम से ईपीई क्रासिंग तक यह एक्सप्रेसवे पूरी दिल्ली की घनी आबादी से गुजर रहा है। दूसरा एलिवेटेड क्षेत्र मंडोला गांव से शुरू होता है और ईस्टर्न पेरिफल एक्सप्रेसवे तक जाता है। यह दोनों ही क्षेत्र अब लगभग बनकर तैयार है।

मार्च में शुरू हो सकता है सफर

एलिवेटेड क्षेत्र के अलावा जमीन पर जिस हिस्से में रोड को बनाना है, वह भी पहले सेक्शन में लगभग तैयार हो चुका है, जिसके चलते माना जा रहा है कि मार्च 2024 तक पहले सेक्शन पर यात्रा शुरू हो जाएगी और देहरादून से दिल्ली की दूरी 6 घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे तक रह जाएगी, जबकि हरिद्वार से दिल्ली का सफर करने में 2 घंटे लगेंगे। ऋषिकेश से दिल्ली पहुंचने में लगभग 3 घंटे लगने की संभावना है। इस कॉरिडोर की विशेषता यह है कि इस एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बन रहा है, जिससे जंगली जानवरों और इंसानों का आमना-सामना नहीं होगा। जहां कॉरिडोर के ऊपर से दौड़ेंगे तो वहीं हाथी सहित अन्य वन्य जीव कॉरिडोर के नीचे से आसानी से जा सकेंगे।

इकोनामिक कॉरिडोर साबित होगा- नितिन गडकरी

अभी हाल ही में केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उत्तराखंड आए थे। गडकरी ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के विकास की महत्वपूर्ण योजना बताई। उन्होंने कहा कि यह इकोनामिक कॉरिडोर साबित होगा और जल्दी लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान नितिन गडकरी ने हरिद्वार से 4750 करोड़ की लागत से 27 परियोजनाओं का भूमि पूजन और दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं, वित्त मंत्री की मांग पर उन्होंने श्यामपुर फाटक पर जल्द ही ओवर ब्रिज बनाने की घोषणा भी की।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से यह भी कहा था कि आप पैसा न लगाइए, बल्कि पुणे और चेन्नई की तर्ज पर उत्तराखंड में भी नीचे से ऊपर तक फोरलेन ब्रिज और सड़क बनाएंगे। उत्तराखंड में 16000 करोड़ रुपए के काम हो रहे हैं। पांच-सात करोड़ और मांग लो वह भी दे दूंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्दी प्रपोजल भी मांगा है।

80 प्रतिशत एक्सप्रेसवे का काम पूरा

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर परियोजना के अंतिम छोर यानी कि देहरादून में 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का काम 80% से अधिक पूरा हो चुका है। इस भाग पर 9 किलोमीटर की लंबाई में एलिवेटेड रोड तैयार है। शेष भाग मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा।
 

11 चरण में काम चल रहा है

परियोजना निदेशक कार्यालय के अनुसार एलिवेटेड रोड का काम अंतिम चरण में है। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का निर्माण 213 किलोमीटर पर कुल 11 चरण में चल रहा है। यह कार्य प्राधिकरण के अलग-अलग परियोजना कार्यालय के पास है। अलग-अलग पैकेज के मुताबिक मार्च 2024 से नवंबर 2024 तक के बीच परियोजना का काम पूरा होगा।

 

 
Share
Previous Post
डंपर की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो की मौत, कई घायल
Next Post
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में ऑरेंज अलर्ट, आज शाम से बदल जाएगा मौसम का मिजाज
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.