logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में ऑरेंज अलर्ट, आज शाम से बदल जाएगा मौसम का मिजाज

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में ऑरेंज अलर्ट, आज शाम से बदल जाएगा मौसम का मिजाज.

 
  • Alok Bhadoria
  • 17 Feb 2024
  • 1028
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में खिल रही चटक धूप के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से प्रदेश में मौसम का मिजाज करवट बदल सकता है। 18 और 19 फरवरी को पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बारिश और भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में हल्‍की बारिश की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून में तेज धूप खिली रही और ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण ठंड का नाम भी नहीं है।

तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है, जबकि शुक्रवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में इस वर्ष का सबसे कम ठंडा दिन रहा। शुष्क मौसम के बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान राहत देने वाला है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज शाम से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट है। आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार भी हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 26.0 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में 17.5 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर जल्द पूरी होगी फर्राटा भरने की हसरत,80 फीसदी काम पूरा
Next Post
CUET UG 2024 में मिलेंगे केवल 6 विकल्प! जानिए किन विषयों की परीक्षा ऑफलाइन होगी और किसकी ऑनलाइन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.