logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • CUET UG 2024 में मिलेंगे केवल 6 विकल्प! जानिए किन विषयों की परीक्षा ऑफलाइन होगी और किसकी ऑनलाइन

CUET UG 2024 में मिलेंगे केवल 6 विकल्प! जानिए किन विषयों की परीक्षा ऑफलाइन होगी और किसकी ऑनलाइन.

 
  • Kunal Kataria
  • 17 Feb 2024
  • 952
image  

 

 

CUET UG Registration Date 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) पहली बार पेन-पेपर मोड में भी करवाया जाएगा। नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एडवाइजारी कमिटी की इसी हफ्ते होने वाली बैठक में एग्जाम से जुड़े कई नए बड़े फैसलों पर मुहर लगेगी। सूत्रों का कहना है कि जिन विषयों में 1.5 लाख से ज्यादा आवेदन होंगे, उनमें OMR बेस्ड मल्टी चॉइस पैटर्न अपनाया जाएगा और ऑफलाइन एग्जाम होगा। इससे एक ही शिफ्ट में उस विषय (कोई भी एक विषय) के सभी छात्र पेपर दे सकेंगे।

वहीं, 1.5 लाख तक के आवेदन वाले विषयों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। इस तरह से ज्यादातर विषयों में एग्जाम सिंगल शिफ्ट में ही हो जाएगा और नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया नहीं अपनानी होगी। सीयूईटी की परीक्षा हाइब्रिड मोड में करवाने को लेकर सहमति बनती नजर आ रही है।

किन विषयों में आते हैं 1.5 लाख से ज्यादा आवेदन

2022 में सीयूईटी यूजी की परीक्षा शुरू हुई थी। पिछले दो वर्षों के ट्रेंड को देखें तो मैथमैटिक्स, फिजिक्स, इंग्लिश, केमिस्ट्री, कॉमर्स समेत कई विषयों में डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन होते हैं और इसके कारण हर विषय की परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में करनी पड़ती है। फिर रिजल्ट के समय नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया होती है, क्योंकि अलग-अलग शिफ्ट में पेपर का लेवल अलग-अलग होता है।

जिस तरह से मेडिकल एग्जाम NEET UG में 20 लाख से ज्यादा छात्रों का एग्जाम पेन-पेपर मोड में एक ही दिन हो जाता है, उसी तरह से सीयूईटी यूजी में भी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इससे झारखंड, कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट समेत दूर-दराज के इलाकों में छात्रों को राहत मिलेगी।

फरवरी के अंत में आएगा सीयूईटी यूजी 2024 फॉर्म

सूत्रों का कहना है कि सीयूईटी यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फरवरी के आखिर में शुरू हो जाएगी। सीयूईटी एग्जाम 15 मई से 31 मई के बीच होगा। एडवाइजरी कमिटी इन सभी बदलावों पर अंतिम फैसला लेगी। 2024 में छात्रों को 6 विषयों को चुनने का विकल्प मिलेगा।
2022 में छात्रों को 9 विषयों की परीक्षा देने का विकल्प दिया गया और 2023 में इसे 10 कर दिया गया। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि 10-10 विषयों की परीक्षा का विकल्प देने का कोई फायदा नहीं है। इससे परीक्षा एजेंसी पर बेवजह का दबाब बढ़ता है। ग्रेजुएशन लेवल पर एडमिशन के लिए 5 से 6 विषयों की परीक्षा का विकल्प काफी होगा।

सीयूईटी एग्जाम से जुड़ा कुछ खास डाटा

  • 2023 की परीक्षा में 14.99 लाख यूनीक रजिस्ट्रेशन हुए, जिसमें से 1116018 ने परीक्षा दी और 3.83 लाख गैर हाजिर रहे। परीक्षा देने वालों का नया रेकॉर्ड बना।
  • 2022 में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन हुए, 9.9 लाख ने इम्तिहान दिया।
  • 2023 में सीयूईटी में भाग लेने वाली यूनिवर्सिटीज की संख्या 250 थी, जो 2024 में 300 से ज्यादा हो सकती है।
  • CUET UG 2024 परीक्षा 15 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेगी। फरवरी के आखिरी हफ्ते से शुरू हो सकता है सीयूईटी रजिस्ट्रेशन।
  • इस बार 13 भाषाओं में होगी परीक्षा होगी।
  • इस बार सीयूईटी में 10 नहीं 6 विषयों का विकल्प मिलेगा।

उत्तराखंड बाइट लेंस 

विशेषज्ञ भी अब मान रहे हैं कि CUET UG Exam में बड़े सब्जेक्ट्स की परीक्षा में OMR शीट का प्रयोग ही करना चाइए। सीयूईटी में देश के हर कोने से दूर-दराज के इलाकों से छात्र आवेदन करते हैं। बीए के कोर्सेज के लिए सबसे ज्यादा आवेदन होते हैं। अब जब ज्यादा आवेदन वाले विषयों में ओएमआर शीट से पेपर होगा तो देश के हर हिस्से में आसानी से सेंटर बनाए जा सकेंगे। कंप्यूटर बेस्ड पेपर के लिए स्पेशलाइज्ड सेंटर चाहिए, जो हर जगह नहीं मिल पाते और यही कारण है कि बहुत ज्यादा शिफ्ट में पेपर होते हैं। जबकि ओएमआर शीट पर पेपर के लिए तो स्कूलों में भी सेंटर बनाया जा सकता है। वहीं जिन सब्जेक्ट्स में स्टूडेंट्स की संख्या कम होगी, उनमें भी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आसानी से हो सकता है। एक विषय का कंप्यूटर टेस्ट सिंगल शिफ्ट में भी हो सकता है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में ऑरेंज अलर्ट, आज शाम से बदल जाएगा मौसम का मिजाज
Next Post
बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, निचले इलाकों में गरज के साथ होगी बारिश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.