logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, निचले इलाकों में गरज के साथ होगी बारिश

बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, निचले इलाकों में गरज के साथ होगी बारिश.

 
  • Priyanka Thapa
  • 19 Feb 2024
  • 822
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और निचले इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार देर शाम से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ, हर्षिल, यमुनोत्री धाम सहित आसपास की पहाड़ियों में हल्का हिमपात हुआ। जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहे।

देहरादून में धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार शाम से ही बादल मंडराने लगे थे। रविवार को दिन के समय कई बार बारिश के आसार बने लेकिन बारिश नहीं हुई। जबकि देर शाम से चारधाम सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया। निचले इलाकों में बादल छाने के करण न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन बादल छाए रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सोमवार और मंगलवार को 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट है।
 

बर्फबारी से ग्‍लेशियरों को मिलेगी मजबूती

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुई बर्फबारी से ग्लेशियरों को भी मजबूती मिलने की संभावना है। मौसम विभाग भारी हिमपात की चेतावनी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देश दिए हैं। केदारनाथ धाम में शाम चार बजे से बर्फबारी शुरू हो गई थी। जबकि बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सुबह से हल्की बर्फबारी हुई। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी हल्की बर्फबारी हुई है। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीति और माणा गांव में भी बर्फबारी हुई है।

तापमान में आएगी गिरावट

निचले इलाकों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और कहीं-कहीं बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट के आसार भी है। देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

 

 

 
Share
Previous Post
CUET UG 2024 में मिलेंगे केवल 6 विकल्प! जानिए किन विषयों की परीक्षा ऑफलाइन होगी और किसकी ऑनलाइन
Next Post
चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, जानिए कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.