logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बर्फ से ढकी उत्तराखंड की पहाड़ियां, दो दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज

बर्फ से ढकी उत्तराखंड की पहाड़ियां, दो दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज.

 
  • Priyanka Thapa
  • 21 Feb 2024
  • 865
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार को भी पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम जारी रह सकता है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। बादल मंगलवार को छंट गए थे, लेकिन दोपहर के बाद अचानक फिर से छा गए। 2 दिन से हुई भारी बर्फबारी से पहाड़ियां लकदक हो गई हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।

निचले इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को देहरादून में भी धूप खिली रही लेकिन दोपहर के बाद आंशिक बादल छा गए। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं चोटियों पर हिमपात हुआ। प्रदेश में दो दिनों से बारिश और बर्फबारी के बावजूद अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों में भी बदला रहेगा।

पिथौरागढ़ में इस साल की तीसरी बर्फबारी

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। पिथौरागढ़ में ऊंची हिमालयी क्षेत्र में इस साल की तीसरी बर्फबारी हुई है। धारचूला के व्यास घाटी के 10,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में भारी बर्फबारी हुई है। यहां 2 इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है।

बदरीनाथ में दो फीट तक जमी बर्फ

बदरीनाथ धाम में लगातार हुई बर्फबारी से 2 फीट से अधिक बर्फ जम गई है। जबकि हेमकुंड साहिब और औली में भी लगातार बर्फबारी हुई है। घांघरिया से लगभग 3 किलोमीटर नीचे तक पैदल मार्ग पर बर्फ जमी हुई है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 
Share
Previous Post
ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ में 1 फीट से ज्यादा बर्फबारी
Next Post
टालें नहीं, मेहनत करें...पुष्कर धामी ने 51 लोगों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद कहा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिनेश आर्य कौन हैं जिनको भाजपा ने उत्‍तराखंड में बनाया राज्‍यसभा प्रत्‍याशी, दलित चेहरे पर जताया भरोसा.

    • 05 Oct 2026
  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    मसूरी जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम! रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड को जोड़ेगा नया 'एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर'.

    • 03 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.