logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • हल्द्वानी हिंसा का सच सामने लाने के लिए होनी चाहिए न्यायिक जांच...पूर्व सीएम हरीश रावत ने रखी कांग्रेस की बात

हल्द्वानी हिंसा का सच सामने लाने के लिए होनी चाहिए न्यायिक जांच...पूर्व सीएम हरीश रावत ने रखी कांग्रेस की बात.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 23 Feb 2024
  • 965
image  

 

 

देहरादून/हल्द्वानी: उत्तराखंड में हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में पिछले दिनों सरकारी भूमि के अतिक्रमण को लेकर एक मदरसे और धार्मिक स्थल को हटाने के विरोध में हुई हिंसक घटनाओं के बाद राजनीति उफान पर है। जहां सरकार इसे साजिशन की गई हिंसा बता रही है। वहीं विपक्ष इसे सरकारी तंत्र की विफलता करार देने में लगा है। इस मसले पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात की एक समाचार पत्र के पत्रकार ने । पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश :

- हल्द्वानी हिंसा के बाद आप सरकार पर दबाव बना रहे हैं। आप लोग सीएम से भी मिले। क्या मांगें हैं आपकी?

मुख्यमंत्री के सम्मुख हमने चार मांगें रखीं। पूरी घटना की प्रशासनिक जांच के बजाय हाईकोर्ट के सिटिंग जज या किसी रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच कराई जाए, जिससे प्रशासनिक और इंटेलिजेंस फेल्यर या प्रोवोकेशन आखिर किस स्तर पर हुआ, इसका पता लगे। दूसरी, यह आग आगे और न फैले, मामला और अधिक न बढ़े क्योंकि तनाव के कई पॉइंट्स हैं। इसलिए एक सर्वपक्षीय पीस कमिटी बने, जो ऐसे हालात में शहर के लोगों में शांति बनाए रखने में सहयोग करे। तीसरी, चिह्नित किए जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब तक कोई बहुत गंभीर कारण न हो, महिलाओं और बच्चों को जांच के दायरे में लेकर परेशान न किया जाए। चौथी यह कि कर्फ्यू जब तक चाहें रखें, लेकिन उसकी आड़ में दूध, पानी, सब्जी और स्वास्थ्य सेवाओं को न रोकें। साथ ही, इतनी बड़ी घटना के कारणों को भी खोजने का प्रयास सरकार करे।

- मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए बीजेपी का कांग्रेस कैसे मुकाबला करेगी? खासकर, यह देखते हुए कि आम चुनाव करीब हैं...

जब सत्तारूढ़ दल हर मामले को कम्युनलाइज करने पर आमादा हो, उसे धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए इस्तेमाल कर लोगों को भड़का रहा हो, तो ऐसे में विपक्ष के लिए केवल सरकार की प्रशासनिक कमजोरियों और उसकी असफलता पर बातचीत करना भी कठिन हो जाता है। सामाजिक वैमनस्य का ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है कि उसमें मुझ जैसा आदमी, जिसे सार्वजनिक जीवन में 58 वर्ष होने को है, अपने आप को बिलकुल बंधा हुआ पा रहा है। ऐसा सामाजिक वातावरण बना दिया गया है कि हर मुद्दे को हिंदू-मुसलमान का मामला बना दिया जा रहा है। न्याय की बात उसमें दब जा रही है।
 

- यह भी कहा गया कि बड़ी संख्या में वनभूलपुरा से मुस्लिम पलायन कर रहे हैं। इसमें कितनी सचाई है?

यह पारस्परिक अविश्वास को दर्शाता है। लोग इस डर से वहां से पलायन कर रहे हैं कि उन पर कोई कार्रवाई बेवजह भी हो सकती है। उन्हें टारगेट किया जा सकता है। अल्पसंख्यकों को लगता है कि उन्हें जेल में डाला जा सकता है। उनके साथ ज्यादती हो सकती है। पूछताछ के नाम पर उत्पीड़ित किया जा सकता है। तरह-तरह की अफवाहों के कारण उन्हें वनभूलपुरा से जाने में ही अपनी भलाई दिख रही है। पलायन संबंधी सूचनाएं चिंता बढ़ाती हैं।

- हल्द्वानी में हुई हिंसक घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सोची-समझी साजिश बता रहे हैं। आपका क्या कहना है?

हम यही कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री की इस घटना के पीछे साजिश होने की शंका का निवारण भी न्यायिक जांच से ही हो सकता है। इसलिए उन्हें न्यायिक जांच शीघ्र करवानी चाहिए। इतने लोग इस घटना में शामिल हो गए, इसका पता इंटेलिजेंस एजेंसियां नहीं लगा सकीं- यह भी किस फेल्यर का इशारा कर रही हैं, इसका पता भी न्यायिक जांच से ही चल सकता है।

- लेकिन आरोप यह भी लगे कि कांग्रेस निष्क्रिय रही इस घटना के बाद...

हमारे प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा दूसरे ही दिन वहां गए। हमारे विधायक सुमित हृदयेश भी उसी क्षेत्र के होने के नाते वहां मौजूद थे। हमारे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी वहां के लोगों से मिले। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह चुराया हो। मैंने स्वयं भी क्षेत्र के पचास-साठ मुख्य लोगों से बात की, जिनमें हिंदू-मुसलमान दोनों हैं। प्रशासन के लोगों से भी मैंने फोन पर संपर्क किया।

- ऐसे हालात में कांग्रेस कैसे काउंटर करेगी?

वैचारिक स्तर पर लाइक माइंडेड लोगों को एकत्रित कर अपनी प्रासंगिकता बनाए रखते हुए हम हालात से जूझने का प्रयास कर रहे हैं। हम मैदान से नहीं हटे हैं। हर मामले को हिंदू-मुस्लिम का रंग देने के वर्तमान सरकार के रवैये के चलते पहली बार ऐसी असामान्य परिस्थिति बन गई है। ऐसे में कांग्रेस और विपक्ष के लिए ही चिंता का विषय नहीं, सिविल सोसायटी, बुद्धिजीवियों और चिंतनशील लोगों के लिए भी चिंता का विषय है कि अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो सामान्य लोकतांत्रिक आचरण करना भी मुश्किल हो जाएगा।

- जहां दंगे हुए, वे कांग्रेस के मजबूत इलाके माने जाते थे। कांग्रेस पर कहीं जिम्मेदारी बनती है?

इस घटना के बाद तो बाहर लोगों के बीच यही इंप्रेशन गया है कि अगर कांग्रेस को जिताओगे तो तुम्हारे साथ ऐसा ही करेंगे। अगर कांग्रेस को वोट पड़ेगा तो वहां न विकास होने देंगे, न शांति रहने देंगे।

 

 

 

 
Share
Previous Post
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक पाले का येलो अलर्ट... जानिए जोशीमठ से हरिद्वार तक क्या है मौसम का हाल
Next Post
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, उनकी बहू अनुकृति को ईडी ने किया तलब, 7 फरवरी को हुई थी छापेमारी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.