logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • पहाड़ों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

पहाड़ों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 24 Feb 2024
  • 667
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से हल्की बर्फबारी भी हो सकती है जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा और चटक धूप खिली रहेगी। इसकी वजह से तापमान में वृद्धि भी हो सकती है। मैदानी जनपद में पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय वातावरण में गर्माहट सुबह और शाम को सर्द के बीच ठिठुरन भरी ठंड हो रही है।

पर्वतीय क्षेत्र में भी सर्द हवाएं कंपकंपी छुटा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3000 या उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी का असर आसपास के क्षेत्र में भी दिखाई दे सकता है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आने की भी संभावना है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम साफ रहेगा और चटक धूप के खिली रहने से तापमान में वृद्धि की भी संभावना है।

25 फरवरी को भी मौसम इसी तरह से बने रहने का पूर्वानुमान है जबकि 26 और 27 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 26 और 27 फरवरी को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.0 और न्यूनतम तापमान माईनस 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 
Share
Previous Post
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, उनकी बहू अनुकृति को ईडी ने किया तलब, 7 फरवरी को हुई थी छापेमारी
Next Post
हल्‍द्वानी से तीन शहरों के लिए उड़ानें शुरू, सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण: वजहें और क्या किया जा सकता है.

    • 23 Oct 2026
  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.