logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • दिन के इस समय खाएं मखाना, पेट की चर्बी का नामोनिशान नहीं रहेगा

दिन के इस समय खाएं मखाना, पेट की चर्बी का नामोनिशान नहीं रहेगा.

 
  • Niharika Jaiswaal
  • 25 Feb 2024
  • 966
image  

 

 

मखाने की गिनती सूपरफूड्स में होती है। स्वास्थ्य के लिए इसके अनगिनत फायदे हैं, लेकिन लो कैलोरी होने के कारण सबसे ज्यादा वेट लॉस डाइट में इसका नाम सुर्खियों में रहता है। मखाना में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं। वहीं, कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होता है। यही नहीं यह कैल्शियम, आयरन व मैग्नीशियम जैसे खनिज से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स और कैंसर से सुरक्षित रखते हैं।

वेट लॉस के लिए ज्यादातर डाइटिशियन स्नैक्स के तौर पर भूने हुए मखाने खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है, जिस वजह से बार-बार खाना खाने का दिल नहीं करता है। कुछ अध्ययनों में इस बात का जिक्र मिलता है कि मखाने का सेवन पेट की जिद्दी चर्बी को पिघलाने में भी काफी हद तक सहायक होता है।

वेट लॉस के लिए मखाना है बेहद फायदेमंद

पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ मखाने में बहुत कम कैलोरी होती है, जिस वजह से वेट लॉस डाइट प्लान में इसे जरूर शामिल करने के लिए कहा जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी क्रेविंग्स और ओवरइटिंग को कंट्रोल करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिस वजह से यह शरीर में शुगर के स्तर को भी नियंत्रण में रखता है।

बैली फैट कम करता है

लो कैलोरी होने के साथ मखाना में फैट न के बराबर होता है। साथ ही इसमें गुड फैट्स मौजूद होते हैं। यही वजह है कि यह जिद्दी बैली फैट को भी कम करने में सहायक भूमिका निभाता है।

मखाने का सेवन ऐसे करें

मखाने का सेवन स्नैक्स के रूप में करना है, यह तो आप जान चुके हैं। ऐसे में सुबह ग्यारह बजे के करीब ग्रीन टी के साथ भुने हुए मखाने खा सकते हैं। इसी तरह शाम की चाय के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग हो रही है तो भूने हुए मखाने और पीनट की भेल बनाकर स्नैक्स के रूप में सेवन कर सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

सिर्फ मखाने का सेवन करने से वेट लॉस गोल को पूरा नहीं किया जा सकता है। मखानों को अपने हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने से आपको वजन घटाने में फायदा होगा। इसलिए मखाने का सेवन करने के साथ अपनी डाइट पर पूरा ध्यान दें। साथ ही नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करें। तभी आपको वेटलॉस में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 
Share
Previous Post
बड़ी खबर! देशभर में बढ़ेगी कक्षा 1 में दाखिले की उम्र, शिक्षा मंत्रालय ने भेजा लेटर
Next Post
योगी के फॉर्मूले पर चल रही धामी सरकार, दंगों में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से होगी वसूली, आ रहा है कानून
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.