logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून में 9 साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार,अब रिहायशी इलाकों में होने लगे हमले, बरतें ये सावधानियां

देहरादून में 9 साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार,अब रिहायशी इलाकों में होने लगे हमले, बरतें ये सावधानियां.

 
  • Alok Bhadoria
  • 27 Feb 2024
  • 1098
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के लोगों को गुलदार के आतंक से निजात नहीं मिल रही है। अब रिहायशी क्षेत्र में भी गुलदार हमला करने लगे हैं। बीती रात भी गुलदार ने गुर्जर परिवार के नौ वर्षीय बच्चे को निवाला बना लिया। लोग बच्चों को छुड़ाने के लिए गुलदार के पीछे भागे लेकिन अपने जिगर के टुकड़े को बचा नहीं पाए। देर रात खोजबीन के बाद बच्चे का शव जंगल से बरामद किया गया

देहरादून के मालसी रेंज क्षेत्र में गुलदार की धमक कई दिनों से है। मालसी रेंज के गल्जवाड़ी वन क्षेत्र में पिछले चार दिनों से गुलदार की चहलकदमी है। वन विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में गश्त भी कर रहे थे। मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी क्षेत्र के जंगल में लगभग 3 किलोमीटर अंदर गुर्जर बस्ती में 10-12 डेरे हैं। रविवार रात करीब 8:30 बजे रियासत पुत्र मीर हम्जा शौच के लिए डेरे से बाहर निकला तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने रियासत पर झपट्टा मार दिया।

रियासत के चिल्लाने की आवाज सुन कर डेरे में मौजूद लोगों ने बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन गुलदार उसे लेकर जंगल में भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक कॉम्बिंग के बाद देर रात बच्चे का शव जंगल से बरामद कर लिया गया।
 

लोगों का कहना है कि गुलदार ने जहां से बच्चे को निवाला बनाया वहां एक दिन पहले भी आया था, लेकिन गुर्जरों ने वन विभाग को इसकी सूचना नहीं दी। अगर वन विभाग को यह सूचना दे देते तो बच्चे की जान बच सकती थी। लेकिन गुर्जरों ने वन विभाग की इसकी जानकारी इसीलिए नहीं दी क्योंकि उनको डर था कि अगर वे वन विभाग को गुलदार के आने की जानकारी देंगे तो विभाग को उनको वहां से हटा देगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार गुलदार वहां दोबारा जरूर आएगा क्योंकि उसका शिकार वहां छूटा हुआ है। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और दौर शुरू हो सकता है। उधर इस घटना की जानकारी मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

वन विभाग ने की यह अपील

जंगली जानवरों के हमले रोकने को वन विभाग ने जनता से कुछ सावधानियां बरतने को कहा है:
-आवासीय परिसरों और गौशालाओं के चारों ओर झाड़ियां और घास को साफ करवा कर रखें।
- आवासीय परिसरों व गौशालाओं के चारों ओर रात के समय में लाइट जला कर रखें।
- गुलदार दिखने पर घबराएं नहीं और ना अफवाहों पर ध्यान दें।
- पालतू पशुओं के रहने के स्थान के पास सुरक्षा बाढ़ लगा कर रखें।
- गुलदार के हमले में घायल होने पर तत्काल 108 को सूचित करें।
- वन क्षेत्र और गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में यथासंभव समूह में ही जायें।
- शाम या रात के समय अकेले ना निकले।
- जरूरी काम से घर से निकलना हो तो उचित रोशनी का प्रबंध करें और समूह में ही बाहर निकले।
- शाम या रात के समय छोटे बच्चों को अकेला ना छोड़ें।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी और बारिश जारी, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
Next Post
चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, मुख्य मार्ग के अलावा वैकल्पिक मार्ग भी तय किये गये
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.