logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के इन जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, निचले इलाकों में बारिश, मौसम में बड़ा बदलाव

उत्तराखंड के इन जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, निचले इलाकों में बारिश, मौसम में बड़ा बदलाव.

 
  • Rahul Parasar
  • 02 Mar 2024
  • 859
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव आ रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश ने प्रदेश के मौसम को एक बार फिर बदला है। फरवरी- मार्च में ही गर्मी का अहसास शुरू हो गया था। अब मौसम में आ रहे बदलाव से लोगों को राहत मिलती दिख रही है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में आज भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों में मार्च के महीने में हो रही बर्फबारी से ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी होगी। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते चक्र के कारण मार्च में भी मौसम में बदलाव आया है और मार्च के महीने में जनवरी के जैसा मौसम बना हुआ है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश और भारी हिमपात की संभावनाएं बन रही हैं। 4 मार्च के बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के बावजूद तापमान पर इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यू। नई टिहरी का तापमान 14.4 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में दोपहर बाद से ही बारिश शुरू हो गई थी। वही हहर्षिल और मां गंगा की शीतकालीन धाम मुखबा में भी काफी बर्फबारी हुई है। यहां पर अभी तक 6 इंच से ज्यादा बार जम चुकी है। भारी बर्फबारी के कारण यमुनोत्री क्षेत्र में ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। जानकी चट्टी, खरसाली, नारायणपुरी, फूल चट्टी क्षेत्र में भी काफी बर्फबारी हुई है। बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी गोरसों बुग्याल आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में इलाज के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, मंत्री ने लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Next Post
मुख्यमंत्री ने 27 डिप्टी जेलर एवं 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया याद.

    • 02 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने वृद्धजन दिवस पर 23 वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित, दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ.

    • 01 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.