logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए इसरो का 'बैकअप प्लान', 48 लैंडिंग साइट की पहचान

अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए इसरो का 'बैकअप प्लान', 48 लैंडिंग साइट की पहचान.

 
  • Ruchir Shukla
  • 05 Mar 2024
  • 944
image  

 

 

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने पहले ऐतिहासिक गगनयान मिशन की तैयारी में जुटा है। ये मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम है। इस मिशन के दौरान कोई अप्रत्याशित स्थिति होने पर अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। इसके लिए दुनिया भर के अलग-अलग समुद्री लोकेशन पर 48 संभावित लैंडिंग साइट की पहचान की गई है। प्राइमरी लैंडिंग जोन अरब सागर में बना हुआ है। गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम हाल ही में सामने आए हैं।

गगनयान मिशन की सेफ लैंडिंग के लिए खास प्लान

प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्णन और शुभांशु शुक्ला को गगनयान मिशन में अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया है। गगनयान मिशन की लॉन्चिंग 2025 के अंत में निर्धारित है। इसरो का पहला 'गगनयान' मिशन ऐतिहासिक उपलब्धि है। अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन की सफलता और गगनयान की सेफ लैडिंग के लिए खास तैयारी की गई है। इस मिशन पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए प्राइमरी लैडिंग जोन अरब सागर में बनाया गया है। इसके लिए भारतीय एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहेंगी। हालांकि, मिशन को समस्या नहीं हो इसके लिए 48 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लैडिंग साइट्स को चुना गया है।

अधिकारियों ने बताया क्यों तैयार हुआ बैकअप प्लान

गगनयान मिशन को लेकर एक इसरो के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी मिशन में एक आइडियल स्थिति होती है। इसके साथ ही सावधानी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैकअप प्लान भी तैयार किया जाता है। अगर गगनयान मिशन योजना के अनुसार आगे बढ़ता है, तो हम मॉड्यूल को अरब सागर में उतार पाएंगे। इस मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोपरि है, इस पर खास जोर दिया गया है। मिशन के दौरान मामूली बदलाव होने पर कैप्सूल को सैकड़ों किलोमीटर दूर उतार सकते हैं। गगनयान मिशन समय पर चल रहा है, इससे जुटी टीम को विश्वास है कि वे इस मानवयुक्त मिशन से पहले इस साल के आखिर में कम से कम एक मानव रहित मिशन का संचालन करेंगे।

जानिए गगनयान मिशन को लेकर क्या है तैयारी

इस मॉड्यूल के प्रभाव और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसरो गगनयान मिशन से पहले व्यापक परीक्षण करेगा। गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम हाल ही में सामने आए हैं। प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्णन और शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में चुना गया है और वर्तमान में वो इस अहम मिशन की तैयारी के लिए बेंगलुरु में एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग फेसिलिटी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

गगनयान मिशन के साथ, भारत ऐसा करने वाला संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। ये अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजेगा। इस मिशन के लिए विकसित किए जा रहे अंतरिक्ष यान में लाइफ सपोर्ट सिस्टम और कम्यूनिकेशन सिस्टम सहित अत्याधुनिक तकनीक शामिल है। ये मिशन की सुरक्षा और सफलता सुनिश्चित करती है। गगनयान मिशन की लॉन्चिंग 2025 के अंत में निर्धारित है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगी गर्मी
Next Post
जनता के भरोसे को कूड़ेदान में डाला, कॉर्बेट में अवैध निर्माण पर SC नाराज, हरक को खूब लगाई फटकार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.