logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • 60 नामों पर मंथन के बाद कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली सूची, पुराने सांसदों पर जताया भरोसा

60 नामों पर मंथन के बाद कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली सूची, पुराने सांसदों पर जताया भरोसा.

 
  • Manjari Chaturvedi
  • 09 Mar 2024
  • 967
image  

 

 

नई दिल्ली: आखिर लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी लिस्ट जारी कर ही दी। पहली लिस्ट पार्टी ने 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन और कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने मीडिया में उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ की।

वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

इसमें बताया गया कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। जबकि केसी वेणुगोपाल केरल के अलपुजा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव से तो पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा, प्रमुख चेहरों में के सुरेश मावेलिक्कारा से, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के छोटे भाई व मौजूदा सांसद डीके सुरेश को बेंगलुरु ग्रामीण, छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की पहली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को हुई थी, जिसमें लगभग 60 नामों पर मंथन किया गया। उसी के बाद शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी की गई। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक सोमवार 11 मार्च को होनी है।

कांग्रेस ने फिर से दिखाया सांसदों पर भरोसा

बीजेपी में जहां मौजूदा सांसदों के तमाम टिकट काटे गए, वहीं कांग्रेस ने अपने ज्यादातर सांसदों को फिर से मौका दिया है। इस बारे में वेणुगोपाल का कहना था कि पार्टी ने उम्मीदवार की प्रतिभा, जीत की प्रबलता और पार्टी के प्रति निष्ठा के आधार पर टिकट दिए हैं। उन्होंने अपनी पहली लिस्ट को सामने रखते हुए कहा कि लिस्ट में आपको अनुभवी व युवाओं की जमीन से जुड़े नेताओं का मिश्रण मिलेगा। वेणुगोपाल ने उम्मीदवारों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 39 में जहां 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं, वहीं 24 उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं। इनमें से 12 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं तो वहीं आठ उम्मीदवार 50-60 आयु वर्ग के, 12 चेहरे 61-70 आयु वर्ग के तो वहीं सात उम्मीदवार 71-76 आयु वर्ग के हैंपहली लिस्ट में जिन आठ राज्यों की सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दिए गए, उनमें केरल से 15 चेहरे, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक से छह-छह उम्मीदवार, तेलंगाना से चार, मेघालय से दो और त्रिपुरा, सिक्किम व नागालैंड से एक-एक नाम शामिल हैं।

देखें कांग्रेस की पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 39 नाम हैं। राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे।

राज्य - लोकसभाक्षेत्र -  उम्मीदवार 

1 छत्तीसगढ़ - जांजगीर-चांपा (एससी) - डॉ. शिवकुमार डहरिया
10 कर्नाटक - हासन - एम. श्रेयस पटेल
11 कर्नाटक - तुम्कुर - एस.पी. मुद्दहनुमेगौड़ा
12 कर्नाटक - मांड्या - वेंकटरामगौड़ा (स्टार चंद्रू)
13 कर्नाटक - बंगलौर ग्रामीण - डीके सुरेश
14 केरल - कासरगोड - राजमोहन उन्नीथन
15 केरल - कन्नूर - के. सुधाकरन
16 केरल - वडकरा - शफी परांबिल
17 केरल - वायनाड - राहुल गांधी
18 केरल - कोझिकोड - एम.के. राघवन
19 केरल - पलक्कड़ - वी.के. श्रीकंदन
2 छत्तीसगढ़ - कोरबा - ज्योत्सना महंत
20 केरल - अलथूर (एससी) - राम्या हरिदास
21 केरल - त्रिशूर - के. मुरलीधरन
22 केरल - चालाकुडी - बेनी बेहनन
23 केरल - एर्नाकुलम - हिबी एडन
24 केरल - इडुक्की - डीन कुरियाकोसे
25 केरल - अलाप्पुझा - केसी वेणुगोपाल
26 केरल - मावेलीकरा (एससी) - कोडिकुन्निल सुरेश
28 केरल - अटिंगल - अडूर प्रकाश
29 केरल - तिरुवनंतपुरम - डॉ. शशि थरूर
3 छत्तीसगढ़ - राजनांदगांव - भूपेश बघेल
30 लक्षद्वीप - लक्षद्वीप (एसटी) - मोहम्मद हमदुल्लाह सईद
31 मेघालय - शिलांग (एसटी) - विंसेंट एच. पाला
32 मेघालय - तुरा (एसटी) - सालेंग ए. संगमा
33 नागालैंड - नागालैंड - स. सुपोंगमेरेन जमीर
34 सिक्किम - सिक्किम - गोपाल छेत्री
35 तेलंगाना - जाहिराबाद - सुरेश कुमार शेटकर
36 तेलंगाना - नलगोंडा - रघुवीर कुंडुरु
37 तेलंगाना - महबूबनगर - चालिया वामसी चंद रेड्डी
38 तेलंगाना - महबूबाबाद (एसटी) - बलराम नाइक पोरिका
39 त्रिपुरा - त्रिपुरा पश्चिम - आशीष कुमार साहा
5 छत्तीसगढ़ - रायपुर - विकास उपाध्याय
6 छत्तीसगढ़ - महासमुंद - ताम्रध्वज साहू
7 कर्नाटक - बीजापुर (एससी) - एच.आर. अल्गुर (राजू)
8 कर्नाटक - हावेरी - आनंदस्वामी गड्डदेवरा मठ
9 कर्नाटक - शिमोगा - गीता शिवराजकुमार

 

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बारिश के आसार
Next Post
2025 तक पूरा होगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट, 105 किमी सुरंग में तय करना होगा सफर
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.