logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बहुविवाह, हलाला, तीन तलाक खत्म होंगे, जानिए उत्तराखंड यूसीसी ड्राफ्ट में और क्या है?

बहुविवाह, हलाला, तीन तलाक खत्म होंगे, जानिए उत्तराखंड यूसीसी ड्राफ्ट में और क्या है?.

 
  • Kunal Kataria
  • 03 Feb 2024
  • 1212
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड सीएम कार्यालय में पांच सदस्यीय पैनल ने शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट सौंप दिया है। शनिवार को कैबिनेट बैठक से मंजूरी मिलने के बाद इसको विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा, जहां से पास होने के बाद इसको उत्तराखंड में लागू कर दिया जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने 12 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों से यूसीसी लागू करने का वादा किया था। जिसको लागू करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आज पांच सदस्यीय पैनल ने 749 पेज की रिपोर्ट सौंपी है। इसको 6 फरवरी को राज्य विधानसभा में चर्चा के लिए पेश किया जाएगा और फिर इसे लागू कर दिया जाएगा।

ड्राफ्ट में क्या है

सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपे गए ड्राफ्ट की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, यह पता चला है कि ड्राफ्ट में सभी धर्मों की लड़कियों की शादी के लिए एक समान आयु रखने के साथ समान कानून लागू करने की सिफारिश की गई है। साथ ही सभी धर्मों में तलाक के लिए एक समान कानून लागू करना शामिल है।

सुप्रीम कोर्ट में यूसीसी पर जनहित याचिका दायर करने वाले वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि विवाह के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। लड़कियों को भरण पोषण देना होगा। बहुविवाह यानी एक से ज्यादा शादी करना और हलाला भी खत्म होगा। हलाला जैसे मामलों में तीन साल की सजा और एक लाख जुर्माने का प्रावधान है।

पुरुष और महिलाओं को एक समान अधिकार मिलेगा। साथ ही लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वालों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। माता-पिता को भी बताना होगा। साथ ही पुलिस में भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर 6 माह की सजा और 25 हजार जुर्माना लगेगा।

ड्राफ्ट में उन परिवारों का भी जिक्र किया गया है, जिन घरों में कमाने वाला एक ही होता है। अगर वह मर जाता है या फिर गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर रहता है तो उनके परिजनों को मुआवजा मिलेगा। पति की मृत्यु होने पर पत्नी को मुआवजा मिलेगा और वह पति के बुजुर्ग माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाएगी। अगर पत्नी पुनर्विवाह करती है तो उसे मिलने वाले मुआवजे को उसके पहले पति के माता-पिता के साथ बांटना होगा। वहीं, पत्नी का अगर कोई भाई-बहन नहीं है तो उसकी मौत के बाद पत्नी के माता-पिता की जिम्मेदारी पति को उठानी होगी।

इसके अलावा पति-पत्नी के तलाक या घरेलू विवाद के दौरान पांच साल तक बच्चे की कस्टडी मां को मिलेगी। संपत्ति में जायज और नाजायज बच्चों को समान अधिकार दिए हैं।

 

 
Share
Previous Post
आ रहा है यूसीसी', सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लॉन्च किया वीडियो
Next Post
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा साफ
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण: वजहें और क्या किया जा सकता है.

    • 23 Oct 2026
  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    उत्‍तराखंड में SIR के बाद नई वोटर लिस्ट जारी, 104708 वोट कटे, अब ऐसे मिलेगा मौका.

    • 03 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.