logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, जानिए किसे मिलता है ये सम्मान, क्या सुविधाएं

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, जानिए किसे मिलता है ये सम्मान, क्या सुविधाएं.

 
  • Aditya Kumar
  • 03 Feb 2024
  • 799
image  

 

 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान करते हुए एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान का ऐलान करते समय भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। बीजेपी के पितामह कहे जाने वाले इस साल यह सम्मान पाने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। उनसे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कपूर्री ठाकुर को 26 जनवरी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

भारत रत्न भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह सम्मान 2 जनवरी 1954 को स्थापित किया गया था। तब से यह सम्मान 'मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र' में योगदान के लिए 26 जनवरी को दिया जाता है। भारत रत्न के लिए सिफारिशें प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को की जाती हैं। इसमें प्रति वर्ष अधिकतम 3 व्यक्तियों को पुरस्कार देने का प्रावधान है। सम्मानित व्यक्ति को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (सर्टिफिकेट) और एक पीपल के पत्ते के आकार का पदक मिलता है। यह सम्मान 13 जुलाई 1977 से 26 जनवरी 1980 तक निलंबित भी किया गया था।


“मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी”

भारत रत्न से वीआईपी का दर्जा

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति देश वीआईपी में शामिल होता है। भारत रत्न को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है। भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को कोई राशि नहीं मिलती, लेकिन कैबिनेट मंत्री बराबर वीआईपी का दर्जा मिलता है।

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को क्या-क्या मिलता है

  • पीपल के पत्ते के आकार का पदक
  • भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाणपत्र)
  • कैबिनेट मंत्री के बराबर वीआईपी का दर्जा, जबकि किसी राज्य में जा रहे हैं तो राज्य अतिथि का दर्जा भी मिलता है
  • स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं
  • भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को हवाई जहाज (एग्जीक्यूटिव क्लास), ट्रेन और बस में निशुल्क यात्रा की छूट
  • राजनयिक पासपोर्ट का अधिकार
  • भारतीय वरीयता क्रम में सातवें स्थान पर रखा गया और राज्य सरकारें विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों की लिस्ट

लालकृष्ण आडवाणी2024
कर्पूरी ठाकुर2024
प्रणब मुखर्जी2019
भूपेन हजारिका2019
नानाजी देशमुख2019
मदन मोहन मालवीय2015
अटल बिहारी वाजपेयी2015
सचिन तेंदुलकर2014
सीएनआर राव2014
पंडित भीमसेन जोशी2008
लता दीनानाथ मंगेशकर2001
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान2001
प्रो. अमर्त्य सेन1999
गोपीनाथ बोरदोलोई1999
जयप्रकाश नारायण1999
पंडित रविशंकर1999
चिदंबरम सुब्रमण्यम1998
मदुरै शनमुखावदिवु सुब्बुलक्ष्मी1998
डॉ. अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम1997
अरुणा आसफ अली1997
गुलजारी लाल नंदा1997
जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा1992
मौलाना अबुल कलाम आजाद1992
सत्यजीत रे1992
मोरारजी रणछोड़जी देसाई1991
राजीव गांधी1991
सरदार वल्लभभाई पटेल1991
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर1990
डॉ. नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला1990
मरुदुर गोपालन रामचंद्रन1988
खान अब्दुल गफ्फार खान1987
आचार्य विनोबा भावे1983
मदर टेरेसा1980
कुमारस्वामी कामराज1976
वराहगिरी वेंकट गिरी1975
इंदिरा गांधी1971
लाल बहादुर शास्त्री1966
डॉ. पांडुरंग वामन केन1963
डॉ. जाकिर हुसैन1963
डॉ. राजेंद्र प्रसाद1962
डॉ. बिधान चंद्र रॉय1961
पुरुषोत्तम दास टंडन1961
डॉ. धोंडे केशव कर्वे1958
पं. गोविंद बल्लभ पंत1957
डॉ. भगवान दास1955
जवाहरलाल नेहरू1955
डॉ. मोक्षगुंडम विवेस्वराय1955
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी1954
डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन1954
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन1954

 


 

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा साफ
Next Post
सीबीएसई एडमिट कार्ड में मिली ये गलती,तो आप बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे ।
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में टूटा 2023 का रिकॉर्ड: चारधाम यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बना नया इतिहास.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.