CBSE 10th, 12th Admit Card 2024 Direct Link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है। एग्जाम से 10 दिन पहले, सोमवार 5 फरवरी को सीबीएसई बोर्ड ने क्लास 10, 12 एग्जाम के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए हैं। आप CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान रखें सिर्फ प्राइवेट स्टूडेंट्स ही वेबसाइट से खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। अगर आप रेगुलर स्टूडेंट हैं, तो आपका प्रवेश पत्र आपका स्कूल डाउनलोड करेगा। आपको अपने स्कूल से CBSE Board Exam 2024 एडमिट कार्ड लेना होगा।