logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • ऋतु बाहरी बनीं उत्तराखंड हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, परदादा भी थे मशहूर वकील

ऋतु बाहरी बनीं उत्तराखंड हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, परदादा भी थे मशहूर वकील.

 
  • Alok Bhadoria
  • 06 Feb 2024
  • 1119
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस पद पर पहली बार महिला न्यायाधीश की नियुक्ति की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश ऋतु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। ऋतु बाहरी चीफ जस्टिस विपिन संघवी के स्थान पर नियुक्त हुईं हैं। चीफ जस्टिस विपिन संघवी अक्टूबर माह में रिटायर हो गए थे। अब तक उनके स्थान पर न्यायमूर्ति मनोज तिवारी कार्यवाहक चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाल रहे थे।

अब तक न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में काम कर रहीं थीं। ऋतु बाहरी जालंधर की मूल निवासी हैं और प्रतिष्ठित वकीलों के परिवार से हैं।

परदादा स्वर्गीय सोमदत्त बाहरी भी सिविल वकील थे

उनके परदादा स्वर्गीय सोमदत्त बाहरी भी सिविल वकील थे। उन्होंने सिविल पक्ष में कानून का अभ्यास किया था और 1952 से 1957 तक पंजाब विधानसभा के सदस्य भी थे। जस्टिस ऋतु बाहरी के पिता न्यायमूर्ति अमृतलाल बाहरी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत हुए थे।

जालंधर में जन्मी ऋतु बाहरी

वर्ष 1962 में जालंधर में जन्मी ऋतु बाहरी ने 1994 में अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कान्वेंट स्कूल चंडीगढ़ से की और गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमिन चंडीगढ़ से 1982 में अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से 1985 में कानून की पढ़ाई पूरी की।

वर्ष 1986 में पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल में वकील के रूप में नामांकित हुईं और पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में प्रैकिटस शुरू की। 1992 में सहायक महाधिवक्ता हरियाणा के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया। अगस्त 1999 में उपमहाधिवक्ता हरियाणा और दिसंबर 2009 में वरिष्ठ महाधिवक्ता हरियाणा के रूप में नियुक्त किया गया।

इस दौरान उन्होंने भूमि अधिग्रहण, कराधन, राजस्व श्रम मामलों को देखा। 16 अगस्त 2010 को उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में प्रमोट किया गया। जस्टिस ऋतु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहीं। उन्होंने 14 अक्टूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज संभाला था। वह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज के पद पर थीं।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने रविवार को राजभवन में उत्तराखण्ड हाई कोर्ट की जस्टिस कुमारी ऋतु बाहरी को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी। इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति कुमारी ऋतु बाहरी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में UCC से शादी, तलाक, उत्तराधिकार पर क्या बदलेगा? जानिए पूरा मामला
Next Post
21 साल से कम उम्र वालों के लिए लिव-इन रिलेशनशिप में रहना होगा मुश्किल, माता-पिता की इजाजत जरूरी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026
  • image

    बॉलीवुड गायक जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल की फिर घर वापसी, भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा.

    • 20 Oct 2026
  • image

    'चाहे कोई बस कंडक्टर हो या राज्य का सचिव', सुप्रीम कोर्ट ने ये उदाहरण देकर पूर्व अधिकारी की याचिका सुनने से किया इनकार.

    • 01 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.