logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • यूसीसी बिल 2024 पर दूसरे दिन भी चर्चा, पास होने से पहले विपक्ष कर सकता है हंगामा

यूसीसी बिल 2024 पर दूसरे दिन भी चर्चा, पास होने से पहले विपक्ष कर सकता है हंगामा.

 
  • Rahul Parasar
  • 07 Feb 2024
  • 1184
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में चर्चा के बाद बुधवार को ऐतिहासिक यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल 2024 पास किया जा सकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सदन के पटल पर बिल को रखा। सुबह 11 बजे बिल पेश किए जाने के बाद विपक्ष का जोरदार हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दोपहर 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। दोपहर 2 बजे से उत्तराखंड यूसीसी बिल पर चर्चा शुरू हुई। चर्चा में तमाम भारतीय जनता पार्टी विधायकों ने इसे समाज में एकरूपता लाने वाला विधेयक करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति समाज को एक नजरिए से देखने की रही है। विपक्ष समाज को बांटने वाली राजनीति करता रहा है। वहीं, कांग्रेस की ओर से बिल पर विस्तृत बहस और सुधारों के लिए प्रवर समिति में भेजने की मांग की गई। सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय कमिटी ने बिल को तैयार किया है। समाज के सभी वर्गों को शादी, तालाक और उत्तराधिकार के मसले पर एक समान अधिकार देने की वकालत बिल में की गई है। विधानसभा से बिल के पास होने के बाद इसे राज्यपाल को भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। वहां से अधिसूचित होते ही प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो जाएगा।

सीएम धामी ने रचा इतिहास

उत्तराखंड चुनाव 2022 में बड़ी जीत के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में यूसीसी लाने को मंजूरी दी थी। कैबिनेट मंजूरी के बाद 27 मई 2022 को यूसीसी ड्राफ्ट कमिटी का गठन किया गया। यूसीसी कमिटी ने 43 जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए। समिति की 72 बैठकें हुईं। समिति के पास 2 लाख 32 हजार से अधिक लोगों के सुझाव प्राप्त हुए। 29 लाख व्हाट्सएप मैसेज लोगों की ओर से यूसीसी पर आए। इसके आधार पर जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कमिटी ने रिपोर्ट तैयार की। 740 पेज की चार खंड वाली यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट 2 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई। धामी कैबिनेट ने ड्राफ्ट रिपोर्ट को बिल का रूप देकर मंजूरी प्रदान की। मंगलवार को इस विधानसभा में सीएम धामी ने यूसीसी बिल 2024 पेश कर इतिहास रच दिया।

चर्चा में आए सीएम पुष्कर धामी

यूसीसी बिल पेश कर सीएम पुष्कर सिंह धामी देशभर में सुर्खियों में आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के तीसरे बड़े मुद्दे को सीएम धामी अपने दम पर राज्य में पूरा करने जा रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म कर दिया। यह भाजपा के सबसे बड़े मुद्दे के रूप में हर चुनावी घोषणा पत्र में शामिल था। वहीं, भाजपा की ओर से राम मंदिर का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया जाता रहा था। भाजपा का दूसरा बड़ा मुद्दा अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने के साथ पूरा हो चुका है। पार्टी का तीसरा मुद्दा समान नागरिक संहिता का रहा है। यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के बाद सीएम धामी का कद पार्टी हाईकमान और आरएसएस में बढ़ गया है।

 

 

 
Share
Previous Post
NASA ने खोजी 'सुपर अर्थ', वैज्ञानिकों का मानना है ये होगी दूसरी पृथ्वी, क्या होंगे एलियन या मंगल जैसा वीरान होगा?
Next Post
आदमखोर गुलदार का आतंक...श्रीनगर के एक दर्जन गांवों में लगा नाइट कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने के आदेश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.