logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 3 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • आदमखोर गुलदार का आतंक...श्रीनगर के एक दर्जन गांवों में लगा नाइट कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने के आदेश

आदमखोर गुलदार का आतंक...श्रीनगर के एक दर्जन गांवों में लगा नाइट कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने के आदेश.

 
  • Alok Bhadoria
  • 07 Feb 2024
  • 1095
image  

 

 

देहरादून: पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार (Man eater Leopard) की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं। गुलदार की दहशत को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। यह नाइट कर्फ्यू आज शाम से 9 फरवरी की सुबह छह बजे तक रहेगा। आज खिर्सू ब्लॉक के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रखी गई है। यह गुलदार हाल के दिनों में दो बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। आदमखोर मानते हुए इस गुलदार को मारने के आदेश भी 5 फरवरी को दिये गये हैं।एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा के अनुसार गुलदार की सक्रियता और लोगों में दहशत देखते हुए डीएम पौड़ी के निर्देशों पर श्रीनगर क्षेत्र के साथ ही ग्राम श्रीकोट, ढिक्वाल, बुघाणी, जलेथा, भटोली, ग्वाड़, रैतपुर, कोठगी और खिर्सू में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू की अवधि के दौरान शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक आम जनमानस का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।3 फरवरी को गुलदार ने ग्वाड़ गांव के 11 साल के अंकित पर उस समय हमला किया था जब वह गौशाला के सामने खेल रहा था। हमले में अंकित की मौत हो गई थी। इसके बाद 4 फरवरी को ग्लास हाउस रोड निवासी 4 वर्षीय अयान अंसारी को गुलदार आंगन से उठाकर ले गया था। बच्चे का शव घर से 20 मीटर दूर झाड़ियों में बरामद किया गया था। बच्चों पर हमला करने वाले गुलदार को मारने के आदेश प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव डॉक्टर समीर सिंह ने दे दिए हैं।प्रभागीय वन अधिकारी को आदेश दिया गया है कि यह गुलदार मानव जीवन के लिए खतरा हो गया है। जन सुरक्षा को देखते हुए गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने या ट्रेंकुलाइज करने के सभी प्रयास किए जाएं। यदि इसके बाद भी गुलदार पकड़ में नहीं आए तो विशेष रूप से छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चिन्हित गुलजार को अंतिम विकल्प के रूप में मारा जाये। यह आदेश 1 महीने तक वैध रहेगा। गुलदार की ड्रोन के जरिए निगरानी के आदेश भी दिए गए हैं।खिर्सू ब्लॉक के कई क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी और उसके गुर्राने की आवाज से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार को नर्सरी रोड से पौड़ी बस अड्डा और बुघाणी रोड में गुलदार की चहलकदमी देखी गई। कुछ लोगों ने उसके गुर्राने की आवाज भी सुनी। दिन के समय गंगा दर्शन मोड़ पर गुलदार ने एक गाय को भी अपना निशाना बनाया। गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही आज खिर्सू ब्लॉक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।देहरादून में भी इन दिनों गुलदार का आतंक फैला हुआ है। पिछले दिनों गुलदार के अलग-अलग क्षेत्र में दिखाई देने के वीडियो वायरल हुए लेकिन गुलदार अब तक अभी तक वन विभाग के पकड़ में नहीं आया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुलदार की चहलकदमी की बातें सामने आ रही हैं लेकिन फिलहाल किसी ने भी गुलदार को नहीं देखा है। इतना जरूर है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शाम ढलने के साथ ही लोगों की आवाजाही भी गुलदार की दहशत के चलते कम होने लगी है।

 

 
Share
Previous Post
यूसीसी बिल 2024 पर दूसरे दिन भी चर्चा, पास होने से पहले विपक्ष कर सकता है हंगामा
Next Post
दिल्ली से आ रहे पर्यटकों की कार पर जंगली हाथियों के झुंड ने किया हमला, बड़ी मुश्किल से बची जान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड ही क्यों? देहरादून में कल 'छात्रों की गूंज' में शामिल होंगे राहुल गांधी, क्या है वजह.

    • 16 Jul 2026
  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 11 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश के कई हाईवे पड़े ठप.

    • 11 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.