logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • हरक सिंह रावत के घर ED का छापा, बीजेपी से शुरू किया करियर, बीएसपी से होते हुए कांग्रेस तक पहुंचे

हरक सिंह रावत के घर ED का छापा, बीजेपी से शुरू किया करियर, बीएसपी से होते हुए कांग्रेस तक पहुंचे.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 08 Feb 2024
  • 1019
image  

 

 

देहरादूनः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन की जांच के संबंध में बुधवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारिक सूत्रों ने बताया देहरादून में रावत के आवास समेत उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में कई स्थानों पर छापे मारे गए। सूत्रों के अनुसार, दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के परिसर और वीरेंद्र कंडारी और नरेंद्र के. वालिया के तौर पर पहचाने गए व्यक्ति भी इस कार्रवाई के दायरे में आए।

रावत (63) ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ईडी की जांच रावत और उनके सहयोगियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों और आरोपों से जुड़ी है, जिसमें राज्य के कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में पेड़ों की "अवैध" कटाई और निर्माण तथा नेता एवं उनके परिवार से जुड़े ट्रस्ट द्वारा संचालित एक शैक्षणिक संस्थान के लिए देहरादून जिले में भूमि ‘‘धोखाधड़ी’’ से हासिल करना शामिल है।

उक्त भूमि को रावत की पत्नी दीप्ति रावत और कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा "धोखाधड़ी" से हासिल किया गया था और उस पर श्रीमती पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिए भवन का निर्माण किया गया था। उत्तराखंड सरकार के सतर्कता विभाग ने राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में राज्य के वन मंत्री के रूप में रावत के कार्यकाल के दौरान कथित बाघ अभयारण्य "अनियमितताओं" के संबंध में पिछले साल उनके खिलाफ छापेमारी की थी।

 

रावत पहले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अविभाजित उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था, 1996 में बसपा में शामिल हुए और दो साल बाद कांग्रेस में चले गए। कांग्रेस में 18 साल तक रहने के बाद, उन्होंने 2016 में भाजपा में शामिल होने के लिए उत्तराखंड की पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार के खिलाफ विद्रोह किया। उन्हें 2022 में भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए कथित तौर पर खुद के लिए और अपनी बहू के लिए पार्टी के टिकटों पर जोर दिया था।

 

 
Share
Previous Post
निलंबित सभी इंस्पेक्टर बहाल, जारी रहेगी विजिलेंस जांच, जानिए सबके नाम
Next Post
उत्तराखंड विधानसभा ने रचा इतिहास, लंबी चर्चा के बाद समान नागरिक संहिता विधेयक सदन में पारित
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.