logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • 12 बजे के बाद सदन नहीं चलता,आप चले जाते हैं..मायावती और हामिद अंसारी के बीच ये बहस क्यों हुई वायरल?

12 बजे के बाद सदन नहीं चलता,आप चले जाते हैं..मायावती और हामिद अंसारी के बीच ये बहस क्यों हुई वायरल?.

 
  • Aditya Kumar
  • 08 Feb 2024
  • 986
image  

 

 

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में बीएसपी चीफ मायावती और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बीच राज्यसभा में बातचीत है। इस वीडियो में बीएसपी चीफ कह रही हैं कि हर रोज वो 12 बजे के बाद सदन से चले जाते हैं और इसके बाद सदन की कार्यवाही नहीं चलती है। ये वीडियो काफी वायरल है लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कह रहे हैं। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि अंसारी 12 बजे नमाज पढ़ने चले जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस वीडियो का पूरा सच।

12 दिसंबर 2012 का वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो 12 दिसंबर 2012 का है। इस वीडियो में मायावती काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वो कहती दिख रही हैं कि 12 बजे के बाद रोजाना हाउस नहीं चल रहा है। आप हाउस के चेयरमैन है। आपकी जिम्मेदारी है कि हाउस ऑर्डर में चलना चाहिए। इसकी व्यवस्था कौन करेगा? आप रोज 12 बजे उठकर चले जाते हैं और हाउस चलता नहीं है, इसकी व्यवस्था कौन करेगा? 12 बजे के बाद हाउस नहीं चलता है, कौन करेगा इसकी व्यवस्था? हाउस ऑर्डर में चलना चाहिए। इसपर अंसारी कहते हैं कि हाउस सबके सहयोग से चलता है और चलेगा। इसपर मायावती कहती हैं कि इसकी जिम्मेदारी आपकी है तो अंसारी सहमति में सिर हिलाते हैं। इसी वीडियो को लोग अपने-अपने तरीके से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। उसी दिन राज्यसभा में इस घटना के बाद बीजेपी ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी थी। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद का एक वीडियो है जिसमें वह कहते हैं कि राज्यसभा का कामकाज स्मूथली होना चाहिए। राज्यसभा चर्चा करने की जगह है। उन्होंने कहा कि मायावती प्रभावशाली तरीके से अपनी बात कह रही थीं।

यूपीए के दो सहयोगियों के बीच गंभीर मतभेद है। दो दल जो यूपीए को समर्थन दे रहे हैं उनके बीच मतभेद हैं। जो FDI रिटेल डिबेट में सीधे या अप्रत्यक्ष तौर पर सरकार का समर्थन कर रही हैं। अब कांग्रेस पार्टी और सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए। हम राज्यसभा को सुचारू रूप से चलने देना चाहते हैं।

अब जानिए वीडियो का सच

दरअसल, इस वीडियो में मायावती का गुस्सा इसलिए था कि पिछले कुछ दिनों से सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के बाद लगातार बाधित हो रही थी। लगातार विरोध के कारण राज्यसभा के सभापति अंसारी प्रश्नकाल के बाद नहीं आते थे। मायावती उसी का जिक्र कर रही थीं। दरअसल, प्रमोशन में आरक्षण बिल को लेकर राज्यसभा में बहस हो नहीं पा रही थी। समाजवादी पार्टी इसका काफी विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर मायावती भड़क गई थीं और सभापति अंसारी को लेकर ये बातें कह गई थीं।

प्रमोशन में आरक्षण बिल का मामला

दरअसल, प्रमोशन में आरक्षण बिल को लेकर ये हंगामा हुआ था। इस बिल का एसपी पूरी ताकत से विरोध कर रही थी। यही नहीं मायावती ने उस वक्त कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका सब्र टूटता जा रहा है और प्रमोशन में आरक्षण बिल बिना देरी के पास होना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह 12 बजे के बाद सदन में मौजूद नहीं रहते हैं और इसके बाद सदन में गतिरोध पैदा हो जाता है। इस कारण ये बिल समाजवादी पार्टी के सांसदों के विरोध के कारण लटक रहा है। मायावती ने 12 दिसंबर को संसद के बाहर कहा था कि मैंने दो दिन पहले कहा था कि बीएसपी इसपर सख्त रुख अपनाएगी। सरकार और राज्यसभा चेयरमैन की जिम्मेदारी है कि सदन को सही तरीके से चलाया जाए। आज का गुस्सा उसी का नतीजा था। आगे का कदम उचित समय पर उठाया जाएगा।

 

 
Share
Previous Post
मदर्स डे से पहले अच्छी खबर, भारत में मातृ मृत्यु दर में भारी गिरावट
Next Post
UCC में बेटे-बेटी को समान संपत्ति का अधिकार दिया तो भ्रूण हत्या बढ़ेगी! उत्तराखंड विधायक शहजाद का अजीब बयान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.