logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • UCC में बेटे-बेटी को समान संपत्ति का अधिकार दिया तो भ्रूण हत्या बढ़ेगी! उत्तराखंड विधायक शहजाद का अजीब बयान

UCC में बेटे-बेटी को समान संपत्ति का अधिकार दिया तो भ्रूण हत्या बढ़ेगी! उत्तराखंड विधायक शहजाद का अजीब बयान.

 
  • Dhirender Singh
  • 09 Feb 2024
  • 968
image  

 

 

देहरादून: यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधानसभा के पटल पर रखे जाने के बाद जैसे-जैसे इसके बिंदु खुल रहे हैं, वैसे-वैसे जनप्रतिनिधियों के बयान भी अनोखे तरीके से सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड के लक्सर विधायक शहजाद ने यूसीसी में किए गए प्रावधानों पर सवाल खड़े किए हैं, उनका कहना है कि यूसीसी का कानून आने से भविष्य में पुरुष और महिलाओं के लिंगानुपात का रेशियो बढ़ जाएगा। बेटा और बेटी को संपत्ति में बराबर का हक देने के फैसले से भ्रूण हत्या को बढ़ावा मिलेगा। शादी के बाद ससुराल वाले भी बहु पर पिता से संपत्ति लेने के लिए दबाव बनाएंगे और प्रताड़ित करेंगे। तीन साल बाद इन आंकड़ों को जांचेंगे तो यह बात सही साबित होगी।

विधानसभा में सदन की कार्रवाई के दौरान विधायक शहजाद ने यूसीसी विधेयक को पारित न कर उसमें मौजूद कमियों को दूर करने के लिए प्रवर समिति को सौंपने की मांग की है। इस दौरान लक्सर से बसपा विधायक शहजाद ने कहा कि कुरान और संविधान का कोई टकराव नहीं है। संविधान हमें अधिकार देता है कि अपने धर्म के अनुसार जीवन यापन करें। उन्होंने इद्दत के मामले में कोई कानून बनाने की बजाए उसे महिलाओं के विवेक पर छोड़ देने की पुरजोर पैरवी की। कहा कि भारत के मुसलमान सुन्नी मुसलमान है। एससी से कन्वर्ट हुए हैं। छुआछूत और अत्याचार की वजह से मुस्लिम बने हैं। डर की वजह से धर्म परिवर्तन नहीं हो सकता।

लिव इन रिलेशन पर बहस

बसपा विधायक ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड में लिव इन रिलेशन को लेकर कानून का प्रावधान किया गया है। इसके तहत लिव इन में रहने वालों को रजिस्ट्रेशन कराना  होगा। लिव इन रिलेशन एक अपराध है, जिन क्षेत्रों में रहन-सहन निम्न स्तर पर है, उन क्षेत्रों में लोगों के अधिक बच्चे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि निम्न स्तर पर रह रहे लोगों की स्थिति को सुधार आ जाए। कहा कि उत्तराखंड सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को पारित तो कर लेगी लेकिन सदन के भीतर चर्चा के दौरान जो भी सुझाव दिए गए हैं, उन सुझावों के तहत यूनिफॉर्म सिविल कोड को बेहतर बनाने के लिए यूसीसी विधेयक को प्रवर समिति को सौंपा जाना चाहिए।

कौन हैं हाजी शहजाद

54 वर्षीय शहजाद उत्तराखंड विधानसभा में बसपा से लक्सर विधायक बने हैं। विधायक शहजाद पहले भी दो बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। हाजी शहजाद 2002 से 2007, फिर 2007 से 2012 और 2022 से अब तक उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य हैं। पहले और दूसरे चुनाव में बहादराबाद विधानसभा क्षेत्र से और वर्तमान में वे लक्सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 2022 के चुनाव में हाजी शहजाद ने लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। शहजाद ने तब विधायक संजय गुप्ता पर खनन सिंडिकेट में शामिल होने का आरोप भी लगाया था। साथ ही यह दावा भी किया था कि विधायक बनने पर वे सबसे पहले लक्सर क्षेत्र में हुए कार्यों की एसआईटी जांच कराएंगे।

 

 

 

 
Share
Previous Post
12 बजे के बाद सदन नहीं चलता,आप चले जाते हैं..मायावती और हामिद अंसारी के बीच ये बहस क्यों हुई वायरल?
Next Post
एक-एक दंगाई की पहचान करेंगे, किसी को नहीं बख्शेंगे...हल्द्वानी हिंसा पर सीएम धामी ने दिखाए तेवर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.